-10वीं के छात्र उत्सव झा 96.2, 12वीं कक्षा की छात्रा कंचन कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप
गाजियाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई (सीबीएसई रिजल्ट) ने 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 87 प्रतिशत छात्र 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं, दसवीं में 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स की बात की जाए तो छात्रों ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विजय नगर स्थित गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पी ब्लॉक प्रताप विहार की 12वीं कक्षा की छात्रा कंचन कुमारी ने 94.2 प्रतिशत, पुष्कर सिंह ने 93.2 प्रतिशत और रिया बिष्ट को 92 प्रतिशत अंक मिला है। कक्षा 10वीं के छात्र उत्सव झा ने 96.2 प्रतिशत, लक्की सिंह 93.8 प्रतिशत और आयुष पाल को 93.2 प्रतिशत अंक मिले है। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के होनहार छात्रों के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के अंदर इतनी उत्सुकता थी कि कैफे पर जमावड़ा लग गया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गौतम, उपप्रधानाचार्या तनूजा और डायरेक्टर आशीष गौतम ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों।
कोशिश करते रहे सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी। प्रधानाचार्या पूनम गौतम, उपप्रधानाचार्या तनूजा ने बताया स्कूल के सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 39 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुईं। पहले सीबीएसई बोर्ड ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से इस बार बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। अगर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की बात करें तो पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए।


















