-वसुंधरा और विजयनगर जोन में आयोजित चौपाल में सुनी समस्याएं
गाजियाबाद। जिले में नागरिको की समस्या का समाधान समय पर कराने के लिए म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर द्वारा शुरू की गई जन चौपाल सोमवार को पहला चरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान शहर के पांचों जोन में 24 जन चौपाल का आयोजन किया गया।
सोमवार को वसुंधरा और विजयनगर जोन में दो चौपाल आयोजित किया गया। वसुंधरा जोन में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 54 से मधु त्यागी, वार्ड 61 से महेंद्र चौधरी, वार्ड 40 से हिमांशु चौधरी सहित आरडब्लयूए के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने पार्कों के सौंदर्यीकरण, साफ सफाई की समस्या रखी। वहीं वार्ड 40 पार्षद हिमांशु चौधरी ने वार्ड में गरीब बेटियों की शादियों के लिए बारात घर बनाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि वार्ड में एक बारात घर की आवश्यकता है, जिसका वार्ड में रहने वाले हजारो परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर और मेयर आशा शर्मा ने लोगों की समस्या सुनकर संबधित अधिकारियों की समस्या का समयपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए और पार्षद को बारात घर को लेकर विचार विमर्श कर बनवाने का आश्वासन दिया। विजयनगर जोन में जन चौपाल की शुरूआत से पूर्व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत वार्ड 51 संतराम यादव, वार्ड 4 पार्षद नीतू द्वारा अतिक्रमण की समस्या रखी गई। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पहले चरण की जनचौपाल का दौर समाप्त हो गया है। अब इनकी समीक्षा की जाएगी। इस दौरान उठाए गए प्रमुख समस्याओं को निपटाने के बाद अगले दौर का जनचौपाल का दौर समाप्त किया जाएगा। इस दौरान भगवान चौधरी, वेद प्रकाश चौधरी, विजेंद्र चौधरी, विशाल झा और सचिन राघव आदि मौजूद रहें।
















