अविलंब, अधिक अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था करें दुरुस्त: नगर आयुक्त

-दिवाली पर नहीं होगा अंधेरा दूर, जल्द होगी वार्डों में नई लाइट लगाने की शुरुआत

गाजियाबाद। दीपावली से पहले सभी सड़कों की स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा। नगर निगम की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। कई जगहों पर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। जिससे दीपावली के दिन लोगों को अंधेरे रास्तों से न गुजरना पड़े। जिनसे शहर गुलजार रहता है, लेकिन ये लाइटें अब पुरानी हो चुकी है और अक्सर खराब रहती है। इस कारण सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिन पर सालों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। हालांकि कई बार नगर निगम इन लाइटों को रिपेयर करता है। रिपेयर होने के बाद भी ये महीने भर बाद ही खराब हो जाती हैं। स्ट्रीट लाइटों की शिकायत नगर निगम अधिकारियों के पास भी आती रहती है। इस समय सबसे ज्यादा परेशानी कॉलोनियों में बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और बदलने का काम शुरु कर दिया है, जो दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में समस्त कार्यवाही पूर्ण कर नई लाइटों की व्यवस्था कराई जा चुकी है। जिसके क्रम में शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी नई लाइटों की व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होने से शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी, संबंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त द्वारा अविलंब नई लाइट लगाने के लिए कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। नगर निगम द्वारा त्योहारों से पूर्व लाइटों की व्यवस्था कर ली गई है। जिसके क्रम में नगर आयुक्त ने सर्वप्रथम अधिक अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रकाश प्रभारी आस कुमार को निर्देश दिए हैं, जनप्रतिनिधियों तथा निगम अधिकारियों ने एकजुट होकर शहर में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रकाश विभाग द्वारा नई लाइट को शहर में लगाने का कार्य जल्द से प्रारंभ हो जाएगा। योजनाबद्ध तरीके से शहर में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी ऐसे आवागमन के मार्ग जहां पर घोर अंधेरा है।

प्राथमिकता पर सबसे पहले वहां पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त महोदय के निर्देश की क्रम में योजनाबद्ध तरीके से शहर में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जनप्रतिनिधियों से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की गई है। शहर की ऐसे स्थान जहां से आवागमन अधिक होता है, तत्काल लाइट की आवश्यकता है ऐसी स्थान को चिन्हित कर प्राथमिकता पर लाइट व्यवस्था की जाएगी। आस कुमार प्रभारी प्रकाश द्वारा लाइट इंस्पेक्टर एवं टीम के साथ मजबूती से कार्य करने के लिए प्लान बना लिया गया है। जिसके क्रम में नई लाइटों को लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्रभारी प्रकाश आस कुमार ने बताया लाइटों की आपूर्ति समय-समय पर होगी। जिसके अनुसार शहर में लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम के प्रयास से पर्व से पूर्व शहर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जाएगी।