पूर्व पार्षद ने अयोध्या से निमंत्रण के लिए आए अक्षत का किया वितरण

गाजियाबाद। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत कलश का कौशांबी में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। अयोध्या से आए पूजित अक्षतों के कलश का नगर में पहुंचने पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। बुधवार को पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने कौशांबी स्थित गंगा टावर में अभियान चलाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत घर-घर बांटने का अभियान चलाया।

सभी लोगों को राम मंदिर के लिए राम मंदिर का चित्र एवं अक्षत बांटकर आमंत्रित किया गया। वितरण करते हुए सभी से 22 जनवरी को भव्य दिवाली मनाने का आव्हान किया। पूर्व पार्षद ने कहा 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इस दौरान पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल, नीता जैन, सरिता, अमित जैन, साधना सहित काफी लोग उपस्थित रहे।