केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनने पर महानगर अध्यक्ष को पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने दी बधाई

गाजियाबाद। केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर और गाजियाबाद से अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने पर शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। पूर्व पार्षद ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है। मोदी के कार्यकाल में देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया के मानचित्र पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पहले भारत दुनिया में 12वें स्थान पर था। आज हम पांचवें स्थान पर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व जनहित के लिए जितना काम किया है, उतना काम इससे पहले कभी नहीं हुआ था। देशवासियों को शौचालय, रसोई गैस, पीएम आवास, मुक्त अनाज व इलाज की व्यवस्था, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए भी आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गारंटी पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में भी जनता ने अपना विश्वास जताया है। जनता जर्नादन ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को और मजबूत करने का काम किया है।