3 सितंबर को जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल का आयोजन

लखनऊ। आने वाली पीढिय़ों का जीवन सुरक्षित करने के लिये जरूरी पानी के महत्व से लोगों को जागरूक करने के इरादे से जी-20 में भारत की अध्यक्षता के उत्सवÓ श्रृंखला में 3 सितंबर को जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चलÓ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभांरभ सुबह 6 बजे 1090 चौराहा, गोमतीनगर शुरू हो कर समतामूलक चौराहे से आइनॉक्स होते हुए गांधी सेतु होकर 1090 चौराहे पर ही समाप्त होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र इस वाक को ‘फ्लैग ऑफÓ करेंगे। इस अभियान में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, जल दूत, गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी तथा स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

इस मौके पर वॉक के साथ-साथ कुलदीप सिंह चौहान और साथियों की बैंड प्रस्तुतियां तथा अपराजिता ग्रुप द्वारा जुम्बा एरोबिक्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा। आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया की इस अभियान का उद्देश्य पानी की कमी के बारे में जागरूकता फैलाना, जल संरक्षण के महत्व पर जोर देना और युवाओं को जागरूक करना है। इस अभियान में हम सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है एवं इसके लिए मौके पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।