सेक्टर 1 वैशाली नील पदम कुंज सोसायटी में गंगा जल आपूर्ति का कार्य शुभारंभ

उदय भूमि
गाजियाबाद। कौशांबी वार्ड 72 की पार्षद कुसुम मनोज गोयल द्वारा गुरुवार को सेक्टर 1, वैशाली नील पदम कुंज सोसायटी में गंगा जल आपूर्ति के लिए नगर निगम से पाइपलाइन डलवाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल और दीपक बहल द्वारा नारियल फोड़कर की गई। स्थानीय निवासियों द्वारा काफी समय से गंगा जल आपूर्ति की मांग की जा रही थी, जिसे पार्षद के प्रयासों से पूरा किया गया। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने नगर निगम के महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का धन्यवाद व्यक्त किया।

पार्षद ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस शुभ अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अंशुल, संजू दादरू, बृज कृष्ण, रेखा गुप्ता, एसके वर्मा, दीपा बिष्ट, चरणजीत सिंह कोहली, त्रिलोक, अरविंद थापर, वीरेंद्र सारस्वत, अमित धार, बीके तिवारी, केपी मिश्रा और वीर सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्य क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे अब उन्हें स्वच्छ और बेहतर जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।