जीसीए द्वारा होली मिलन एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन

-आपसी भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर रहने का संदेश देता है होली का त्योहार: डॉ अनिल अग्रवाल
-गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन का बढ़ा कुनबा, कार्यकारिणी हुई सवा-सौ पार: राजदेव त्यागी

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा रविवार को कविनगर स्थित लायंस क्लब के एनेक्सी हॉल में होली मिलन समारोह एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावला एवं ओसीडी यू.पी. के महामंत्री सुभाष चौहान ने संयुक्त रूप से संस्था संविधान के लिए व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई। तदोपरांत होली मिलन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

होली मिलन समारोह में मथुरा से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मयूर नृत्य समेत एक से बढ़कर एक गीतों की कलाकारों ने प्रस्तुति कर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राधा कृष्ण की मंडली ने सबको लठमार होली से आनंदित किया और फूलों की होली से सबका मन जीत लिया। होली के गीतों के साथ फूलों और गुलाल से जमकर होली खेली गई। चंदन से तिलक कर अतिथियों का स्वागत किया गया। बाद में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक जेपी कश्यप ने की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अतुल गर्ग, डीसीपी (नगर) निपुण अग्रवाल, डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार, औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, ओसीडी यूपी अध्यक्ष दाऊ दयाल शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष राकेश काकड़ा, नाहर सिंह यादव, ओसीडी यूपी संयोजक प्रमोद मित्तल शामिल हुए।

सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा होली आपसी सौहार्द का पर्व है। रंग-गुलाल का यह त्योहार एकता का संदेश देता है। यह त्योहार हमें आपसी भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह का वाद विवाद ना हो। इस पर्व में लोग सभी तरह की गिले-शिकवे को भूल कर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। साथ ही होली में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हुड़दंग मचाने से भी परहेज नहीं करते हैं। होली के दौरान जबरन रंग गुलाल नहीं लगाए। जीसीए अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी आहूजा, सतीश तायल, ओसीडी यूपी के उपाध्यक्ष जयदीप गुप्ता, सचिन त्यागी, सहारनपुर से सुनील राणा, शामली से अनिल भार्गव, संजीव, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, चक्रेश त्यागी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पंकज अग्रवाल, संस्था पदाधिकारी महामंत्री आर पचौरी, कोषाध्यक्ष यशवनी कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, अनिल गुप्ता, तुषार अरोड़ा, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संजीव देवकमल, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, दयानंद त्यागी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप पाल, अजय खन्ना, ईशान गोयल, मनोज कुमार, कैलाश चंद बिंदल, अमित तोमर, रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान, पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, राहुल शर्मा, अजय बंसल, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, गुरिंदर चौधरी, देवव्रत ढाका, गौरव गर्ग, पीयूष

सिंह, गौरव बंसल, वैभव त्यागी, हेमंत त्यागी, मदन लाल छाबड़ा, विजय चौहान, भुवनेश चोपड़ा, यशू चौधरी, रघुराज चौहान, संजीव त्यागी, राजीव त्यागी, संतराम यादव, विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग, हेमंत कश्यप, संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, अरविंद कुमार, प्रशांत भारद्वाज, अरविंद पाराशर, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, अरुण त्यागी, अमित त्यागी, सुशील भाटी, नौशाद अली, महेंद्र प्रजापति, नीरज सैनी, नरेश गोयल, राहुल गर्ग, दिनेश चौहान, सुरेश खेड़ा, संजीव शर्मा, राकेश कुमार रस्तोगी, रणवीर सिंह, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, हर्ष श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, विक्रम सिंह, हरीश पाल, सत्य प्रकाश शर्मा, जगपाल सिंह विच्छेल, मनोज कुमार, अमरीश त्यागी, सुशील कंसल, इमरान चौधरी, रोहित पाठक, विनेश कुमार कौशिक, रमेश आनंद, संदीप शर्मा, बादल शर्मा, निगम वशिष्ठ, हरेंद्र पाल, विनय वाधवा, देवेंद्र गुप्ता, शहजाद, संजीव त्यागी, ओम प्रकाश, सुंदर बंसल,आदि बड़ी संख्या में दवा व्यापारी गण उपस्थित रहे।