जीडीए वीसी अतुल वत्स का अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए सख्त फरमान जारी बिना अनुमति छुट्टी ली तो होगी कार्रवाई

गाजियाबाद। जीडीए में छुट्टी को लेकर अब अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमर्जी नहीं चलेगी। अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों और कर्मचारियों को अब अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। अन्यथा किसी पर भी ऑफिस से गैरहाजिर होने पर कार्रवाई हो सकती हैं। बिना परमिशन छुट्टी लेने वाले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों पर जीडीए उपाध्यक्ष ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जीडीए अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए सख्त फरमान जारी किया है। उन्होंने जीडीए अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों और सभी अनुभाग के प्रभारी को पत्र जारी करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी, इंजीनियर व कर्मचारी बगैर परमिशन के छुट्टी पर नहीं जाएगा। अगर बिना परमिशन के छुट्टी पर गए तो उसके खिलाफ अब सीधे कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने यह आदेश उस वक्त जारी किया। जब शुक्रवार को मास्टर प्लान में तैनात एक सहायक अभियंता बगैर परमिशन के अवकाश पर चले गए। उन्होंने इसके लिए किसी अधिकारी से कोई परमीशन भी नहीं ली गई। जीडीए उपाध्यक्ष को मास्टर प्लान अनुभाग से संबंधित सहायक अभियंता से कोई जानकारी प्राप्त करनी थी। मगर सहायक अभियंता के अवकाश पर होने के चलते उन्होंने ओएसडी से इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह अवकाश पर हैं। जीडीए उपाध्यक्ष इस संबंध में अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए यह आदेश जारी कर दिए है। जीडीए उपाध्यक्ष से अब छुट्टी पर जाने के लिए परमिशन लेनी होगी।

अगर कोई भी इंजीनियर या कर्मचारी अब बगैर परमीशन लिए अवकाश पर गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया अधिकारी या कर्मचारी की बिना अनुमति छुट्टी पर जाने से कामकाज प्रभावित हो जाता है। जिससे आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर यह फैसला किया गया है। अगर अब कोई अधिकारी या कर्मचारी इन आदेशों को गंभीरता से नहीं लेता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।