निर्वाचन में गाजियाबाद को बनाना है प्रदेश में नंबर वन: नवदीप रिणवा

• निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गाजियाबाद में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
• फार्म 6, 7, 8 की गहन जांच, समयबद्ध निस्तारण और गलत ईपीआईसी कार्ड पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश
• जनपद की जनसंख्या-46,92,725, मतदाता-28,28,595, ईपीक कार्ड में कराए संशोधन

उदय भूमि संवाददाता
गााजियाबाद। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि कोई भी मतदाता अपने ईपीक यानी कि मतदाता पहचान पत्र में संशोधन या नया बनवा सकते है। निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाए जाने के लिए आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ की तैनाती की जा रही है। वर्तमान में प्रचलित निरंतर पुनरीक्षण के संबंध में भी निर्देश दिए। जनपद की जनसंख्या-46,92,725 हो गई है, जबकि मतदाताओं की संख्या-28,28,595 है। इनमें पुरूष मतदाता-15,61,221 व महिला मतदाता की संख्या-12,67,186 है। मंगलवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्वाचक नामावलियोंं से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के क्रम में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की नियुक्ति तथा निरंतर पुनरीक्षण-2025 में लंबित फार्मों की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। विकास भवन में पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा, ईआरओ,एईआरओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक अर्ह व्यक्तियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 4 अर्हता तारीख 1 जनवरी, 1 अप्रैल,1 जुलाई,1 अक्टूबर निर्धारित की है। इस अवधि में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अर्ह नागरिक आनलाइन पोर्टल वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट गर्वनमेंट डॉट इन या हेप व बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अवगत कराया कि जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा व एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह है। जनपद में कुल तीन तहसील एवं कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 5 पूर्ण एवं धौलाना आंशिक हैं। जनपद में लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-2 आंशिक हैं।

कुल मतदान केंद्रों की संख्या-853 व कुल मतदेय स्थलों की संख्या-3224 हैं। इसके लिए कुल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-5, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-26 हैं। वहीं जनपद की कुल जनसंख्या-46,92,725 है। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या-28,28,595 है। इनमें पुरूष मतदाता-15,61,221व महिला मतदाता-12,67186,थर्ड जेंडर मतदाता-188,सर्विस मतदाता-3390,दिव्यांग मतदाता-16480 और 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या-26,631 व 85 से ऊपर आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या-11,922 हैं। जनसंख्या के आधार पर जनपद का जेंडर रेशियो-878 और मतदाताओं के आधार पर जेंडर रेशियो- 812 और ईपी रेशियो-60.26 है। जनपद में 3224 बीएलओ,330 बीएलओ सुपरवाइजर,26 एईआरओ, 05 ईआरओ हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि निर्वाचकों से प्राप्त आवेदनों को प्रति माह आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता हैं। यदि कोई निर्वाचक अपने ईपीक कार्ड में संसोधन या नया बनवाने के लिए आवेदन करता है, तो उसमें लगभग 2 माह का समय लग ही जाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचक से संबंधित आवेदनों की रिपोर्ट की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाए।

आवेदन में कोई कमी है तो प्राथमिकता के आधार पर आवेदक से संपर्क कर उसे ठीक कराया जाएं। किसी भी परिस्थिति में गलत ईपीआईसी कार्ड नहीं बनना चाहिए। एनएसजीपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतकर्ता से संपर्क कर वैरीफाई करते हुए समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। आवेदक को कार्य एवं जानकारी से संतुष्टि प्राप्त होनी चाहिए। निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इसकी गंभीरता को समझते हुए गंभीर होकर कार्य करें। आवदेन की जांच के दौरान फोटो,पिन कोड़ व पता का विशेष ध्यान रखे। उसमें थोड़ी सी कमी के कारण निरस्त कर दिया जाता है। पिन कोड़ गलत होने से सही जगह नहीं पहुंच पाता है।

उन्होंने कहा कि फोटो खराब आने से आवेदक को कई समस्याओं को सामना भी करना पड़ता है। इसलिए गंभीरता के साथ कार्य करें। फॉर्म-6, 7, 8 का निस्तारण सावधानी पूर्वक किया जाए। जो बीएलओ फील्ड वेरीफिकेशन पर आधारित हो। आवेदक द्वारा फार्म किस माध्यम से भरा गया है। यह फार्म देखते ही पता चल जाना चाहिए, इसकी भी जानकारी अधिकािरयों को होनी चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने  कुछ त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर चर्चा करते हुए उनका निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीएलओÓस और एईआरओÓस को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी को निर्वाचन संबंधित कार्यों में जनपद को नंबर-1 पर लाना हैं।