राकेश कुमार सिंह ने यमुना प्राधिकरण के CEO का पदभार संभाला, यीडा क्षेत्र में विकास कार्यों को देंगे गति

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले राकेश कुमार सिंह को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना का सीईओ भी बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश सरकार के तेज तर्रार एवं रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारियों में होती है। लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण और योजनाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करना इनके कार्यशैली का हिस्सा है। अच्छे कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इन्हें जाना जाता है। 

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले राकेश कुमार सिंह को यीडा का नया सीईओ नियुक्त किया था। सिंह अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर यीडा के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यीडा के कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला और काम शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि यीडा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। सिंह को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना का सीईओ भी बनाया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए विकास का इंजन माना जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर है। यही कारण है कि लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारी को इसकी कमान सौंपी गई है। राकेश कुमार सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश सरकार के तेज तर्रार एवं रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारियों में होती है। लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण और योजनाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करना इनके कार्यशैली का हिस्सा है। अच्छे कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इन्हें जाना जाता है।