-
विजयनगर जोन में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से बनेगा एबीसी सेंटर, शासन से स्वीकृति
-
तीसरे एबीसी सेंटर की स्थापना से निराश्रित श्वानों की रोकथाम में कार्यवाही होगी आसान: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक पर कंट्रोल करने के लिए गाजियाबाद में जल्द ही तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनेगा। जिसके लिए नगर निगम ने भी अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में संबंधित विभाग द्वारा नंदी पार्क नंदग्राम स्थित एबीसी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन लगभग 30 श्वानों के बधियाकरण किया जा रहा है, बढ़ती शिकायतों के क्रम में नगर आयुक्त द्वारा दूसरे एबीसी सेंटर का कार्य शुरू कराया। जिसकी क्षमता 40 श्वान प्रतिदिन ऑपरेट करने की है। जिसका कार्य सिटी जोन अंतर्गत नए बस अड्डे के पीछे चल रहा है। लगभग 1 करोड़ 85 लाख की लागत से एबीसी केंद्र बनाया जा रहा है। 15 फरवरी तक कार्य पूर्ण होना अनुमानित है। जिससे शहर को निराश्रित श्वानों की रोकथाम पर कार्यवाही होने से राहत मिलेगी। नगर आयुक्त ने बताया विजयनगर जोन अंतर्गत शहर का तीसरा एबीसी सेंटर बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिससे शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी और निराश्रित श्वानों की रोकथाम और अधिक प्रबल कार्यवाही होगी।
तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत डॉग केयर सेंटर की स्थापना रहेगी। 2 करोड़ 43 लाख की लागत से इस केंद्र को बनाया जाएगा। जिसमें 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के अंतर्गत सुविधा को देखते हुए एबीसी केंद्र बनाया जाएगा। मेडिसिन रूम, सृजन रूम, प्रिपेयर रूम, ऑपरेशन थिएटर, रूम मेडिकल स्टोर, शौचालय व अन्य आवश्यकतानुसार केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में लगातार समस्याओं के समाधान पर विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शासन से भी लगातार समन्वय स्थापित करते हुए जन हित में योजनाओं को धरातल पर लाया जा रहा है। नगर निगम सीमा अंतर्गत तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शहर के लिए काफी लाभदायक रहेगा। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जल्द ही निविदा व अन्य कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाएगा। तीसरा डॉग केयर सेंटर की स्थापना सिद्धार्थ विहार विजयनगर के अंतर्गत होगी। इसके निर्माण के लिए जल्द ही कार्य दायी संस्था को नामित किए जाने के लिए नगर आयुक्त ने उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह व संबंधित विभाग को निर्देश दिए। तीसरे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निर्माण के उपरांत लगभग 130 श्वान प्रतिदिन की कार्यवाही प्रारंभ होगी।

















