दिल्ली। कड़कडड़ूमा स्थित शान्ति मुंकुंद हास्पिटल को उकार हेल्थ केयर कंपनी द्वारा पिछले करीब चार वर्षों से किराए पर ले रखा है। मगर शन्ति मुंकुंद हास्पिटल के मालिक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा पिछले कई माह से 200 से अधिक कर्मचारियों का वेतन रोका हुआ है। हॉस्पिटल के मालिक द्वारा उकार हेल्थ केयर कंपनी को कई बार भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। जो कि अभी तक नहीं किया गया है। गत 21 जुलाई को पूर्ण ओम प्रकाश गुप्ता ने पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब भुगतान तो दूर भुगतान न करने और धमकी दे रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी ने पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी को शांति मुकुंद हॉस्पिटल के मालिक से कर्मचारियों का भुगतान करने के संबंध में पत्र जारी किया गया।
साथ ही अगर भुगतान नहीं किया गया तो शांति मुकुंद हास्पिटल व जिलाधिकारी कार्यालय पर घेराव किया जाएगा। गौरतलब हो कि हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान न होने के कारण उनके सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई। घर का खर्च, किराया न दे पाने के कारण भविष्य में सड़क पर आने तक की नौबत खड़ी हो गई है। पहले तो हॉस्पिटल के मालिक द्वारा कर्मचारियों से सेवाए ली गई, सैलरी के नाम पर कुछ कुछ दिन करके टालता रहा। मगर अब कर्मचारियों का हॉस्पिटल पर करीब दो करोड़ का बकाया है। सैलरी मांगने पर शांति मुकुंद हॉस्पिटल की ओर से धमकियां मिल रही है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि शांति मुकुंद हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को उपचार के नाम पर पहले वह लूटता था। जब कोई इसका विरोध करता तो धमकी देता था। पहले मरीजो के साथ धोखाधड़ी और अब कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।















