मुरादनगर गंगनहर पर सैकड़ों शिक्षकों ने किया अनुज त्यागी का स्वागत

-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने पर शिक्षकों में दौड़ी खुशी की लहर

उदय भूमि
गाजियाबाद। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन कोच्चि केरल में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में गीता पांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनोद ठाकरान महासचिव एवं डॉ अनुज त्यागी राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने के पश्चात अनुज त्यागी के जनपद गाजियाबाद पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ो शिक्षकों ने बुके देकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया।उनके आगमन पर गंगनहर मुरादनगर पर प्राथमिक व शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा भव्य तरीके से उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा ने कहा कि डॉ अनुज त्यागी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे हैं।शिक्षकों की समस्या को संगठन तक तथा संगठन के क्रियाकलापों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी बखूबी किया है।

डॉ अनुज त्यागी ने शिक्षक हितों में हुए सभी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने कहा कि शिक्षक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो उन्हें नए पद के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरे समर्पण व निष्ठा के साथ निर्वहन करने का वे पूरा प्रयास करेंगें।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री कनक सिंह ने कहा कि अनुज त्यागी शिक्षक संघ में जब-जब जिस जिस पद पर रहे उस पद के अनुसार उन्होंने समस्त जिम्मेदारियों को शिक्षक एवं शिक्षा के हित में पूरे समर्पण के साथ निभाया है उन्होंने न केवल संघ के पदाधिकारी के रूप में संघ को मजबूती प्रदान की है बल्कि शिक्षकों की समस्याओं को भी मजबूत तरीके से शासन तक पहुंचाया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल, शैक्षिक महासंघ के,जिलामंत्री कनक सिंह,लोनी अध्यक्ष मनोज डागर,भोजपुर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,मुरादनगर अध्यक्ष अमित यादव, मंत्री अजय,कोषाध्यक्ष साजिद मलिक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी रानी शर्मा,संयुक्त मंत्री प्रमोद सिरोही, रियाजउद्दीन, अमित कुमार, यशवेंद्र,अरविंद शर्मा, अय्याज अली,सुधीर कुमार,ओमेंद्र तिवारी,प्रवीन कुमार,अर्चना,आरती चौधरी, प्रदीप यादव,मनोहर लाल,विनोद कुमार, संजय कुमार,अमित पिपाणिया ,नवीन कुमार, अब्दुल गफ्फार, रविंद्र कुमार, जयप्रकाश शर्मा, सलीम जावेद,पुष्पेंद्र कुमार आदि के साथ साथ मेरठ जिले से जिलाध्यक्ष विनोद त्यागी एवं जिलामंत्री नरेंद्र तोमर उपस्थित रहे।