2016 बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार जैन यमुना प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में जैन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में कामकाज से अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले एसीईओ विपिन जैन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती को लेकर प्राधिकरण में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
यमुना प्राधिकरण में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार जैन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में जैन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वर्तमान में वह यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात हैं। यमुना प्राधिकरण में अपने कामकाज से उन्होंने बड़ी छाप छोड़ी है। व्यवहार कुशल एवं मिलनसार स्वभाव के अधिकारी विपिन जैन की गिनती उत्तर प्रदेश के अच्छे युवा अधिकारियों में होती है। मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर विशेष सचिव नियुक्ति मिलने पर यमुना प्राधिकरण में जैन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश जिले के बुड़ेरा के ग्राम हटा निवासी विमल कुमार जैन के बेटे डॉ. विपिन जैन ने 23 साल की उम्र में ही आईएएस परीक्षा पास करके टीकमगढ़ का नाम रोशन किया था। 1 जुलाई 1999 में जन्में डॉ. जैन का लक्ष्य शुरु से समाज सेवा के क्षेत्र में जाने का रहा। यूपी पीएससी के आए रिजल्ट में डॉ जैन की 185 वीं रैंक हासिल की। उनकी प्राइमरी स्तर की पढ़ाई हटा में हुई है। इसके अलावा 6 से 12 तक उन्होंने नवोदय कुंडेश्वर में पढ़ाई की है। इससे पहले विपिन 2008 में विपिन का सिलेक्शन आल इंडिया पीएमटी में हुआ था और वर्ष 2014 में ही उन्होंने एमबीबीएस कंपलीट की थी। दरअसल डॉ विपिन जैन के पिता खरगापुर सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी मां सरोज जैन स्थानीय प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। विपिन कुमार जैन वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने सबसे पहले बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पोस्टिंग की थी। अभी तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह गौतमबुद्ध नगर जिले में 29 सितंबर 2023 को आए थे, लेकिन अब से अपनी सेवाएं मुख्यमंत्री कार्यालय में देंगे।
विपिन कुमार जैन की पत्नी अपर्णा गर्ग ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। वह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। विपिन कुमार जैन के अलावा वर्ष 2014 बैच के आईएएस अफसर ब्रजेश कुमार भी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
















