इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा कर रहा मानव सेवा, वृद्धाश्रम में की मदद

ग्रेटर नॉएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा द्वारा खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में रह रहे पीडि़त, असहाय जरूरतमंद, मानव सेवा के लिए फर्नीचर, मूत्र असंयम रोगियों के लिए डायपर, कॉटन, दो महीने का राशन,  मच्छरों से बचने के लिए मोस्कीटो कोईल की मदद की। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बताया की वृद्धाश्रम में कम पढ़ रहे बेड एवं टॉयलेट रेनोवेशन के लिए सीट भी प्रदान की गई। मानव की प्रतिष्ठा में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। कोई भी धर्म श्रेष्ठ और महान हो सकता है, लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। जब पड़ोसी भूखा मरता हो तब मंदिर में भोग चढ़ाना पुण्य नहीं, बल्कि पाप है। जब मनुष्य दुर्बल हो, तब हवन में घी जलाना अमानवीय कर्म है।

जो जाति रोटी को तरस रही है, उसके हाथ में धर्म ग्रंथ रखना उसका मजाक उड़ाना है। लेकिन वर्तमान में लगभग सभी व्यक्ति इसके विपरीत कार्य कर रहे हैं। वाईस प्रेसिडेंट मधु अग्रवाल ने बुजुर्ग महिलायों से बात चीत की एवं उनका मनोबल बढाने का प्रयास किया। एडिटर मोनिका दुआ, सदस्य संतोष गुप्ता, ईपीपी सुनीता गर्ग ने कहा अगर हम सब मिलकर इन असहाय बुजर्गो की मदद करें तो उनका जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है।