इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग

-शिक्षा के स्तर को उठाने में सहायक बन सकती है युवा पीढ़ी: अनीता सिंगला

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने अल्फा स्तिथ दीक्षा स्कूल में शनिवार को 50 बच्चों को स्कूल बैग बांटे। सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट किट भी बांटी गई। जिसमें सभी ने बच्चों को फ्रूटी, बिस्कुट ,चिप्स दिए गए। प्रधान अनीता सिंगला ने बताया की क्लब समय समय पर समाजिक कार्य करता रहता है। उन्होंने बताया जन कल्याण की भावना एवं शिक्षा के प्रति गरीब बच्चों का रूझान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य किया गया। कहा कि सरकार के अथक प्रयास के बाद भी गरीब के बच्चे शिक्षा के आवश्यक संसाधन से दूर हैं। छोटी-छोटी चीजों की अनुपलब्धता गरीब बच्चों को अभाव को दिखाते हैं। समान शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता से यह असमानता मिटाया जा सकता है।

अच्छे विद्यालय में गरीब असहाय बच्चों का नामांकन निशुल्क किए जाने का प्रावधान से उन्हें लाभ मिलेगा। सामाजिक व सामाजिक सरोकार के जरिए जनप्रतिनिधि भी शिक्षा के स्तर को उठाने में सहायक बन सकते है। जरूरत है प्रयास करने की। उक्त दोनों व्यक्ति ने पिछले दिनों एक दिव्यांग महिला को जमीन पर बैठकर पढाते देखा तो उनकी भावनाएं उमड़ पड़ी। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ मधुशी ने बताया की इनर व्हील क्लब द्वारा पूरे डिस्ट्रिक्ट 301 में 10000 से अधिक कपडे बांटे जा रहे हैं। बच्चों के चेहरों पर हंसी की किरण देखकर सभी क्लब सदस्य प्रसन हुए एवं सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।