नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कैम्ब्रिज वार्षिकोत्सव का विशेष आकर्षण रहा खाली मोजा नाटक

गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें कैम्ब्रिज की एक से छह तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। नाटक का शीर्षक था खाली मोजा। यह नाटक क्रिसमस पर सेंटाक्लॉस के द्वारा दिए गए उपहारों पर आधारित था। आज के कार्यकम की विशेष अतिथि डॉ मारियो सैक्मिथ थे। विद्यालय के डायरेक्टर केपी सिंह ने समस्त अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंनें छात्रों को बहुमुखी प्रतिभा को समाहित करने की बात की।

कार्यकम का प्रारंभ नन्हें-नन्हें छात्रों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर किया। कार्यकम का विशेष आकर्षण खाली मौजा नाम की कहानी रही जिसे अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया। क्रिसमस के अवसर पर प्रस्तुत इस नाटक का विषय भी एक ऐसी भावना को लिए हुए था जो अप्रत्याक्षित रूप से बच्चों के दिलों पर प्रभाव डालती है। कहानी में चार्ली और सैम नामक दो बहनें थीं। उन्होंने उपहारों के माध्यम से जो उदाहरण प्रस्तुत किया वो प्रशंसनीय था।

अपने मोहक अभिनय के द्वारा छात्रों ने यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रिश्तों की गहराई व एक-दूसरे के लिए कुछ करना कितना आवश्यक है। छात्रों के अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणां ने छात्रों की इस प्रस्तुति का भरपूर आनन्द उठाया व उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की प्रशंसा की तथा उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।