ग्राम मुरादग्रामपुर पुर्सी व ग्राम महीउद्दीनपुर हिसाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

  • किसानों को मिल रहा हैं उनकी जागरूकता और मेहनत का इनाम: अजीत पाल त्यागी
  • कृषि की उन्नत तकनीकी के प्रयोग करते हुए बने समृद्ध किसान: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। ग्राम मुरादग्रामपुर पुर्सी व ग्राम महीउद्दीनपुर हिसाली में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर मुरादनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम मुरादग्रामपुर पुर्सी में कार्यक्रम के साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दोनों कार्यक्रमों का संचालन पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की तरह ही किया गया। किसानों में सुरेश, पूनम शर्मा, नौरज शर्मा, वीरेंद्र, चंद किरण सैनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान सम्मान दिवस के अंतर्गत सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार शिव कुमार एवं द्वितीय पुरस्कार मनोज दत्त, गेहूं में प्रथम पुरस्कार देवेन्द्र एवं द्वितीय पुरस्कार श्री रामवीर, धान में प्रथम पुरस्कार इन्द्रपाल एवं द्वितीय पुरस्कार चंद्र पाल को दिया गया।

इसी तरह पशुपालन में मोहम्मद सलमान व दीवान सिंह, मछली पालन में सचिन त्यागी, उद्यान में मांगेराम शर्मा को प्रथम पुरस्कार, गन्ना में ओम केश को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में सम्मानित धनराशि रुपया 7000 द्वितीय पुरस्कार 5000 का चेक दिया गया। विकासखंड से कुल 20 किसानों को पुरस्कृत किया गया। जनपद में 52 लोगों को किसान सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं शॉल से सम्मानित किया गया, जिसमें कृषि, गन्ना, पशुपालन के किसान शामिल हैं। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी जागरूकता और मेहनत का इनाम मिल रहा हैं। जागरूकता से ही किसान एक समृद्धशाली किसान बन सकता है। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को संबोधित करते हुए कृषि की उन्नत तकनीकी के प्रयोग से कम उत्पादकता वाली न्याय पंचायत में रणनीति बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। विधायक द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।