-शिकायत के बाद भी नही हुई कोई सुनवाई, प्रदर्शन की चेतावनी
गाजियाबाद। ऑरेंज काउंटी सोसायटी में टॉवर 16 के निवासी सर्विस लिफ्ट पिछले 15 दिन से बंद होने के कारण परेशान हैं। जिस कारण सोसायटी के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। आरोप है कि मेंटिनेस चार्ज देने के बाद भी खराब लिफ्ट को ठीक नही किया जा रहा है। खराब लिफ्ट की शिकायत कालातीत प्रधान दलीप कपूर से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पिछले 15 दिन से खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक नही कराया जा रहा है। आए दिन लिफ्ट खराब होने व निवासियों के फंसने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन समस्या पर समाधान नहीं कराया जा रहा है।
टॉवर 16 फ्लैट 202 निवासी अनिल जैन ने बताया कि ऑरेंज काउंटी सोसायटी में टॉवर 16 की लिफ्ट पिछले 15 दिनों से खराब पड़ी हुई है। लिफ्ट में पूर्व में कई बार लोगों के फंस जाने के मामले सामने आए। जिसकी शिकायत कालातीत प्रधान दलीप कपूर से की तो उन्होंने लिफ्ट का प्रयोग करने के लिए मना कर दिया। जबकि सोसायटी के लोगों से समय पर मेंटिनेस चार्ज वसूला जाता है।

जब लोग एकत्रित होकर हंगामा करते है तो अलगे दिन ठीक होने का हवाला देकर शांत कर दिया जाता है। आज पिछले 15 दिनों से लिफ्ट खराब होने के चलते सोसायटी के लोगों को ऊपर नीचे आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में कोई पार्ट खराब हो गया है, जिसे ठीक कराने की मेंटिनेस ऑफिस के इंचार्ज जहमत नही उठा रहे है। लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए पुराने पार्ट को ही लगाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में आरडब्लूए का कार्यकाल चार साल पूर्व खत्म हो चुका है, लेकिन चुनाव नहीं कराया जा रहा है। जबकि हाल में इस समस्या से साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को अवगत कराया। बुधवार को जब सोसायटी के लोगों की भीड़ मेंटिनेस ऑफिस पर पहुंची तो गुरुवार तक लिफ्ट ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत कर दिया गया। यह खेल पिछले 15 दिनों से किया जा रहा है। सोसायटी के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर गुरुवार तक सोसायटी का लिफ्ट ठीक नही किया गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
















