लोनी में BJP की हार लोकदल प्रत्याशी रंजीता धामा ने भाजपा प्रत्याशी पुष्पा को हराकर बनी विजयी

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है, जिसका परिणाम जल्द ही आने वाला है। शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। वहीं लोनी नगर पालिका में राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी रंजीता धामा एक बार फिर विजयी बन गई। रंजीता धामा ने 18109 वोट से भाजपा की पुष्पा को हराया है।

वहीं नगर पालिका मोदीनगर अध्यक्ष पद पर विनोद जाटव वैशाली भी अपनी बढ़त की ओर आगे बढ़ रहे है। मुरादनगर नगर पालिक पद पर बपसा प्रत्याशी छम्मी चौधरी भी कमल से आगे विजयी की ओर बढ़ रहे है।
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद में मतगणना की शुरुआत से ही लोकदल प्रत्याशी रंजीता लगातार आगे चल रही थी। जैसे-जैसे गिनती बढ़ रही थी रंजीता धामा आगे बढ़ रही थी। रालोद की रंजीता धामा ने भाजपा की पुष्पा को 18109 वोट से हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद लोनी में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।