लोकसभा चुनाव: गाजियाबाद में बढ़े 81531 नए मतदात

गाजियाबाद। लोकसभा आम चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या बढऩे के बाद जिले में 29,38,845 मतदाता हो गए है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में नए मतदाताओं के रूप में 81,531 के रूप में नाम दर्ज किए गए है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद इसका अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। उनका कहना है कि नए मतदाताओं के नाम प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने तक जोड़े जा सकेंगे। जिन मतदाताओं के नमा सूची में शामिल नहीं है। वह,मतदाता फार्म भरकर अपने नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में आलेख्य प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो 805 था,जो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद बढ़कर 811 हो गया है।

महिला मतदाताओं के नाम सूची में पंजीकृत कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिले में लोकसभा क्षेत्र में अब मतदाताओं की संख्या बढऩे के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 29,38,845 हो गई हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम प्रकाशित की गई मतदाता सूची के बाद जिले की सभी पांचों विधानसभा के अलावा हापुड़ की धौलाना आंशिक क्षेत्र को मिलाकर कुल 29,38,845 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 16,22,869 पुरुष और 13,15,782 महिला मतदाता शामिल हैं। वर्ष-2019 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार 1,62,604 लाख अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर 27 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता के रूप में 81,531 के नाम दर्ज किए गए। जिले में पिछले पांच साल में 1,62,604 मतदाता बढ़े हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार गत लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 27,76,241 थी। इन पांच साल के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में 1,62,604 वृद्धि हुई है। 23 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,38,845 लाख हो गई हैं। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर साहिबाबाद विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता हैं।साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 10,33,314 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। यहां थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 57 है।वहीं, सबसे कम मतदाता गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हैं। यहां 4,69,542 लाख मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 26 हैं।

विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या:
-विधानसभा सीट लोनी-पुरूष मतदाता-2,86,611,महिला मतदाता-2,30950 कुल मतदाता-5,17604।
-विधानसभा मुरादनगर-पुरूष मतदाता-2,48,352,महिला मतदाता-2,11,962,कुल मतदाता-4,60,341।
-विधानसभा साहिबाबाद-पुरूष मतदाता-5,81,728,महिला मतदाता-4,51,529 कुल मतदाता-10,33,314।
-विधानसभा गाजियाबाद सदर-पुरूष मतदाता-2,58,166,महिला मतदाता-2,11,350 कुल मतदाता-4,69,542।
-विधानसभा मोदीनगर-पुरूष मतदाता-1,79,769,महिला मतदाता-1,54,874 कुल मतदाता-3,34,676।
-विधान सभा धौलाना आंशिक-पुरूष मतदाता-68,243, महिला मतदाता-55,117 कुल मतदाता-1,23,368 हैं।
इन मतदाताओं में कुल पुरूष मतदाता-16,22,869 और महिला मतदाता-13,15,782 को मिलाकर कुल 29,38,845 मतदाता हो गए हैं।