पांच साल में मनोज गोयल ने दी क्षेत्र के विकास को नई पहचान

-सड़क, नाला निर्माण, जलभराव की समस्या का निस्तारण, पार्कों का किया सौंदर्यकरण

गाजियाबाद। पार्षद ने लोगों की हर मांग को पूरा किया है। यहां की समस्याओं को हल कर लोगों को सुविधा प्रदान की है। पार्षद ने इस वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उक्त बातें गुरुवार को सीनियर सिटीजन संस्था वैशाली सेक्टर-1 के अध्यक्ष सूरज प्रकाश तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा वार्ड-72 का विकास जो निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने किया है, शायद ही कोई कर पाए। काफी लंबे समय से वैशाली निवासी हूं। मनोज गोयल एटीएम के रूप में जाने जाते हैं, यानी एनी टाइम मनोज के रूप में क्षेत्र में कार्य किया। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। हर विकास कार्य में सीनियर सिटीजन को सम्मान करना कोई इनसे सीखे।

कौशांबी जयपुरिया निवासी समाजसेवी कारवा के कोषाध्यक्ष रहे एसआर सिंह ने कहा 2017 के चुनाव के समय से मनोज गोयल के कार्यों एवं उनके व्यवहार को देख रहा है। पार्षद और भी है, जो कि सिर्फ आश्वासन देकर कार्य को टरका देते है। लेकिन मनोज गोयल का काम बोलता है। उन्होंने क्षेत्र का विकास करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था लेकर सड़क, नाला निर्माण, जलभराव की समस्या का निस्तारण, पार्कों का सौंदर्यकरण कर क्षेत्र को नई पहचान दी है।

जयपुरिया निवासी ऋतु जैन ने कहा कि कौशांबी कामदगिरि टॉवर के पीछे खुलेआम शराब पिलाई जाती थी, हम लोग तो दिन में भी वहां जाने से डरते थे। लेकिन जैसे ही इस बात का आभास निवर्तमान पार्षद को हुआ तो बिना कहें ही उन्होंने वहां से हटवा दिया। पिछले 5 साल में उनके द्वारा किए गए कार्यों से क्षेत्र की जनता संतुष्ट है। इसलिए एक बार फिर उन्हें टिकट दिया जाए। वैशाली निवासी समाज सेविका और शिक्षाविद शशि मिश्रा ने कहा हमारे क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं वह उम्मीद से ज्यादा है। कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्य गाजियाबाद नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी लोग प्रशंसा करते हैं।