– स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए सफाई व्यवस्था पर ओर दें ध्यान: सुनीता दयाल
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ व अन्य निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण लिया। इसी क्रम में विजयनगर जोन के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विजय नगर जोन के डीपीएस चौराहा, अकबरपुर बहरामपुर व अन्य मुख्य मार्गों का जायजा लिया। जिसमें विशेष रूप से नालों की सफाई व्यवस्था को देखा, नाले साफ मिले, नालों में लगी जाली प्रत्येक सप्ताह साफ करने के लिए महापौर द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। नगर आयुक्त द्वारा नालों की मरम्मत तथा पुलिया की मरम्मत के लिए मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को निरीक्षण करने के लिए आदेशित किया। निरीक्षण के आधार पर मरम्मत कार्य को रफ्तार देने के लिए निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन तथा ट्रिपल आर योजना का भी जायजा लिया। जहां पर नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही बेहतर मिली, जिसके लिए टीम को महापौर ने उत्साहित किया। महापौर सुनीता दयाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के क्रम में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नोडल प्रभारी एसबीएम डॉ मिथिलेश कुमार को निर्देश दिए। वर्षा ऋतु से पहले नालों की शत-प्रतिशत सफाई के लिए भी निर्देशित किया।

नगर आयुक्त द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन निरीक्षण के आधार पर सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए। रोस्टर के अनुसार कार्यवाही करने के लिए अवगत कराया। क्षेत्रीय पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों का निगम को विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जोकि सराहनीय है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नंबर वन आने के लिए शहर निवासियों से सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, प्रकाश प्रभारी योगेंद्र यादव व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही।
















