गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में अब वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की गति तेज कर दी है। शनिवार को महापौर सुनीता दयाल ने सिटी जोन और मोहन नगर जोन क्षेत्र में करीब 25 लाख रुपए की लागत से आरसीसी रोड व नाली-इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। निगम के सिटी जोन क्षेत्र के वार्ड-6 आश्रम रोड स्थित रघुनाथपुरी में मस्जिद वाली रोड का आरसीसी से निर्माण किया जाएगा। वहीं, मोहननगर जोन के एल ब्लॉक लाज पतनगर के अशोक वाटिका में नाली,इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य किया जाएगा।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि दोनों जोन क्षेत्र में लगभग 24 लाख 99 हजार रुपए की लागत से यह विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पार्षद सुनैना देवी, पार्षद प्रमोद राघव,विनोद कुमार,प्रेम त्यागी,चरणजीत वासुदेव,कपिल मित्तल, कमल पाटिल, सचिन त्यागी आदि उपस्थित रहे। महापौर को शिलान्यास के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क लगभग 18 साल पहले बनी थी। उसके बाद इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। महापौर ने सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किए जाने पर पार्षदों एवं अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

















