समस्याओं के निस्तारण को लेकर व्यापारी एकता समिति की बैठक, पुनर्गठन पर हुई चर्चा

– संगठन को और अधिक मजबूत व बनाए प्रभावशाली
-व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होगा बर्दाश्त: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद। व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर गुरुवार को व्यापारी एकता समिति संस्थान की इंदिरापुरम स्थित शुक्र चौक गुप्ता एसोसिएट पर बैठक संपन्न हुई। इस दौरान आगामी पांच अगस्त तक संगठन के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें चुनाव के माध्यम से या आपसी सहमति से, कुछ नए लोगों को संगठन में जोडऩे पर भी विचार हुआ। जो लोग अपनी सेवाएं संगठन के लिए देना चाहते हैं, वह लोग ग्रुप के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से संगठन के पूर्व पदाधिकारियों से संपर्क कर संगठन से जुड़ सकते है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्या से संबंधित दुसरे हर माह की पांच तारीख को बैठक की जाएगी। जिसमें व्यापारियों के समस्याओं पर निस्तारण और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पिछले कुछ माह से चुनाव के चलते बैठक स्थगित चल रही थी। मगर अब दुसरे माह की पांच तारीख को बैठक किया जाएगा। उन्होंने कहा संगठन के पुनर्गठन के लिए पदाधिकारियों से वार्ता की गई। जिससे पारदर्शिता के साथ चुनाव या फिर आपसी सहमति से संगठन का गठन हो सकें। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों से वार्ता की गई जितने अधिक संगठन में लोग जुड़ेगे, उतना संगठन मजबूत होगा।

एकता में बहुत बड़ी ताकत है, जिसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए लोगों को जोडऩे का काम करें। इस दौरान पदाधिकारियों ने जीडीए से संबंधित व अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर प्रदीप गुप्ता ने कहा समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द ही जीडीए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और उसका निस्तारण भी कराया जाएगा। किसी भी हालत में व्यापारियों पर उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न ही उनके हितों की अनदेखी की जाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावशाली बनाया जाएगा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, महासचिव बलराम शर्मा, चेयरमैन मोतीलाल बंसल, उपाध्यक्ष साकेत गोयल, कोषाध्यक्ष विनीत सिंघल, संयोजक प्रदीप गुप्ता, नरेश जिंदल ,सरवन कुमार गर्ग, मोहन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।