डॉक्टर नितिन गौड़ ने कूड़े की बीमारी का ढूंढा इलाज स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में फिर बढ़ेगा गाजियाबाद मान

पाइप लाइन मार्ग पर निगम को मिली 42 बीघा जमीन। नगर आयुक्त ने लिया जायजा। शहरवासियों को जल्द मिलेगी कूड़े की समस्या से निजात। समस्या का समाधान कराने पर कई पार्षदों ने नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया।

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने गाजियाबाद की कूड़े की बीमारी का इलाज ढूंढ लिया है। पिछले कई दिनों से शहर में कूड़े का उठान नहीं हो रहा था और शहरवासी कूड़े से परेशान थे। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। कूड़े की समस्या का निस्तारण गंभीर चुनौती बन गई थी। कूड़े के निस्तारण के लिए कहीं भी जमीन नहीं मिल रहा था। ऐसे में डॉक्टर गौड़ ने कूड़ा उठान की समस्या के समाधान के लिए योजना बनाकर काम किया। समस्या के समाधान के हर संभावित उपाय पर स्वयं काम किया। जनप्रतिनिधियों से लेकर शहर के गणमान्य लोगों से स्वयं बात की और समस्या का इलाज भी ढूंढ लिया। कूड़ा डंपिंग के लिए गाजियाबाद में जमीन उपलब्ध कराना रेगिस्तान में पानी ढूंढने से भी कठिन काम था। लेकिन डॉ नितिनगौड़ ने मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग पर करीब 42 बीघा जमीन ढूंढ ली है। इसमें शहर का कूड़ा अब डंप किया जा सकेगा। गुरूवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने बारिश के बीच जमीन का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि जन सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में फिर से गाजियाबाद बेहतर प्रदर्शन करेगा और शहरवासियों का मान बढ़ेगा। भाजपा पार्षद सचिन डागर सहित कई अन्य पार्षदों ने शहर से कूड़ा उठान शुरू होने पर नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया।

नगर आयुक्त ने कूड़ा डंपिंग के लिए जमीन की साइट  फाइलन होते ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं विभाग के सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर से कूड़ा उठान की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराया जाए। कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान करने के लिए नगर आयुक्त ने पूरी टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कविनगर जोन अंतर्गत पाइप लाइन के समीप कचरा निस्तारण के लिए यह भूमि चिन्हित की गई हैं।

पिछले 5 – 6 दिनों से जिस तरह से शहर में कूड़े की समस्या गंभीर हो गई थी। ऐसे में लग रहा था कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। हालांकि पिछले दिनों कूड़ा को लेकर जो विवाद हुआ है उससे सर्वेक्षण में कुछ नुकसान अवश्य होगा। लेकिन नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि वह नुकसान की भरपाई कर लेंगे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने योजनाबद्ध तरीके से समस्या के समाधान के लिए काम किया। इसका परिणाम है कि अब शहर वासियों को कूड़े की समस्या से जल्द निजात मिल सकेगी। नगर आयुक्त का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भी एकजुट मेहनत से कार्य कर सफलता को हासिल करेंगे। नगर आयुक्त ने कहां कि कचरा निस्तारण की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।