मेरी माटी-मेरा देश का आगाज: सोनिया को राहुल, अखिलेश को डिंपल की चिंता: जेपी नड्डा

-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बलिदानी मेजर रोहित के घर से मिट्टी लेकर किया शुभारंभ

गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बलिदानी मेजर रोहित शर्मा के घर की मिट्टी लेकर मेरा माटी-मेरा देश अभियान का आगाज किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि सोनिया गांधी को राहुल और अखिलेश यादव को डिंपल की चिंता है। नड्डा ने तंज कसा कि ये काहे की नेशनल पार्टी है। जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ लोग मुंबई आए थे, कौन थे ये लोग? ये वो लोग थे जो परिवार को आगे ले जाना चाहते हैं। लालू को तेजस्वी की चिंता है, अखिलेश को डिंपल की चिंता है, सोनिया जी को राहुल की चिंता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर से मेरी-माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया। नड्डा ने मेजर मोहित शर्मा के घर की मिट्टी कलश में रखकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन परिवार को आगे बढ़ाने की चिंता में बना है। सोनिया गांधी को राहुल की, लाल यादव को तेजस्वी और तेजप्रताप की, उद्धव ठाकरे को आदित्य ठाकरे की, ममता दीदी को अपने भतीजे की चिंता है। पहले 2 जी का नाम लेकर भ्रष्टाचार की याद आती थी लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं।

उन्होंने मेरा माटी-मेरा देश कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा कि मेजर रोहित शर्मा के इन कलश ब्लॉक को जिला स्तर पर एकत्रित कर दिल्ली लाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और कहा कि आज सूर्य का अध्ययन करने के लिए मिशन लॉन्च किया जाएगा। कहा कि चंद्रयान मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने चावल के दो दानों के साथ पांच घरों से एक चुटकी मिट्टी ली है और हम इसे हर वार्ड से एक बर्तन में इकट्ठा करेंगे। यह बर्तन नगर निगम या समिति तक पहुंचेगा और वहां से यह प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचेगा। जहां इसका स्वागत मुख्यमंत्री करेंगे और हमारे कार्यकर्ता अक्टूबर के अंत में 7500 ब्लॉकों और 500 नगर पालिकाओं से 8000 जहाजों को दिल्ली के कर्तव्य पथ तक ले जाएंगे। वहां सभी भाजपा कार्यकर्ता ‘देश की माटी की शपथ लेंगे। देश की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और अमृत काल में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

देश वर्ष-2047 तक अमृत काल में बन जाएगा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष-2047 तक अमृत काल में देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी और संगठन के सभी नेता वह पदाधिकारी शहीद वीरों की जन्मभूमि और इलाके से माटी इकट्ठी करेंगे।बता दें कि बलिदानी मेजर मोहित शर्मा 21 मार्च-2009 को मेजर मोहित की तैनाती कुपवाड़ा में थी। मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उन्होंने अपने दो साथियों की जान बचाई थी। वह बलिदान हो गए थे। 26 जनवरी 2010 को बलिदानी मेजर मोहित शर्मा को अशोक चक्र से नवाजा गया था था। राजेंद्र नगर में मेट्रो स्टेशन का नाम मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन रखा गया है। करन गेट चौकी पर उनकी प्रतिमा लगी हुई है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की नहीं आदित्य ठाकरे की चिंता है। शुक्रवार को मुंबई में विपक्ष के सभी परिवार को आगे बढ़ाने की चिंता में इकठ्ठा हुए थे लेकिन देश अब उनके इरादों को जा चुका है। दिल्ली में इंडिया गेट के पास अमृत वन में पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं, जब यह कलश दिल्ली अमृत वन में पहुंचेंगे तो वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे और शहीद वीरों को नमन करते हुए उनके नाम का पौधा लगाया जाएगा।

हर ब्लॉक और वार्ड में लगेगी शहीदों की शिलापट:
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए बलिदानी देने वाले वीरों की शहादत यूं ही नहीं जान दी जाएगी। शहीदों का इतिहास और उनके बलिदान की गाथा के साथ सिलापट हर वार्ड और ब्लॉक में लगाई जाएगी। इस कार्य में उन्होंने मंत्री, सांसद और सभी जनप्रतिनिधियों को करने के लिए कहा।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 9:30 बजे राजेंद्र नगर में शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने शहीद मेजर की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से कलश में माटी ली।इसके बाद कॉलोनी में खड़े अन्य लोगों से भी माटी लेकर अमृत पार्क में पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद वीके सिंह, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ 75 पौधों में माटी में पानी देकर उनको सींचा। इस बीच उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आहवान किया कि देश के 75 अमृत काल में सभी को आगे आकर प्रत्येक ब्लॉक और वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वन बनाना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इंडिया गेट पर देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों को नमन करने के लिए अमृत वन बनाया जाएगा। अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री खुद अमृत वन में शहीदों के नाम का पौधा लगाएंगे। अभियान के दौरान भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील बंसल, पूर्व सांसद रमेश तोमर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, संजय राय, अमित वाल्मीकि, विधायक अतुल गर्ग, अजितपाल त्यागी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, मयंक गोयल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर अशु वर्मा, धीरज शर्मा, बलदेव राज शर्मा, विजय मोहन, राजा वर्मा, सरदार एसपी सिंह, निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, वीरेंद्र आदि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे।