मंत्री नंद गोपाल नंदी करेंगे यमुना प्राधिकरण के योजनाओं की समीक्षा बैठक

औद्योगिक विकास मंत्री की यह बैठक लखनऊ में होगी। बैठक में यमुना विकास की वर्तमान में प्रगतिशील योजनाओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। बैठक में नई परियोजनाओं को लेकर मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में यमुना सिटी क्षेत्र देश का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केंद्र बनकर उभरेगा।

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री की यह बैठक लखनऊ में होगी। बैठक में यमुना विकास की वर्तमान में प्रगतिशील योजनाओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। बैठक में नई परियोजनाओं को लेकर मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में यमुना सिटी क्षेत्र देश का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केंद्र बनकर उभरेगा।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को लखनऊ में यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक होगी। बैठक को लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारी मंगलवार को दिन भर तैयारी में जुटे रहे। बैठक में वर्तमान योजनाओं को लेकर सवाल जवाब हो सकते हैं। जो परियोजनाएं चल रही है, उनको समय को पूरा कराने के लिए जोर रहेगा। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा होगी। सरकार का प्रयास है कि जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाए। इससे पहले औद्योगिक विकास मंत्री ने प्राधिकरण की समीक्षा बैठक जून में की थी। इसमें नई परियोजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।