मेडिकल डिवाइस पार्क के जरिये यमुना सिटी को मेडिकल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में जुटे यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह विदेशों में भी होगा रोड शो

मेडिकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को यमुना सिटी क्षेत्र में आमंत्रित करने के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रोड शो करने की योजना बनाई गई है। रोड शो के जरिये मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को यमुना सिटी क्षेत्र में कंपनियां स्थापित करने पर मिलने वाली सुविधाएं, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और यमुना क्षेत्र के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण जापान, इजराइल और देश में हैदराबाद, विशाखापट्टनम आदि शहरों में रोड शो करेंगे।

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। मेडिकल डिवाइस पार्क योजना रोजगार बढ़ाने के साथ देश को मेडिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। यमुना सिटी क्षेत्र में लगभग 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाई जा रही है। यहां पर मेडिकल से जुड़े उपकरण बनाए जाएंगे। वर्तमान में मेडिकल से जुड़े उपकरणों के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। इस योजना के तहत भारत मेडिकल उपकरण को लेकर आत्मनिर्भर होने के साथ विदेशों में भी इसका निर्यात करेगा। केंद्र और राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह हर छोटी बड़ी पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी-बड़ी मेडिकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को यमुना सिटी क्षेत्र में आमंत्रित करने के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रोड शो करने की योजना बनाई गई है। रोड शो के जरिये मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को यमुना सिटी क्षेत्र में कंपनियां स्थापित करने पर मिलने वाली सुविधाएं, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और यमुना क्षेत्र के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण जापान, इजराइल और देश में हैदराबाद, विशाखापट्टनम आदि शहरों में रोड शो करेंगे। इस दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क में कंपनियों को दी जाने वाली है सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।


यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित होगा। यमुना प्राधिकरण ने पहले चरण के लिए योजना निकाली थी। 136 भूखंडों के लिए 173 आवेदन आए थे। मानकों को पूरा करने वाली 37 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। ये भूखंड 1000 वर्ग मीटर से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के हैं। यमुना प्राधिकरण इस योजना में देश विदेश की बड़ी मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों को लाने की तैयारी में है। इसके लिए योजना का प्रचार प्रसार करने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 विदेशी शहरों में रोड शो करने की तैयारी की है। यमुना प्राधिकरण भी इसमें शामिल होगा। यमुना प्राधिकरण मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर रोड शो करेगा। उन शहरों में रोड शो किए जाएंगे जहां मेडिकल उपकरण बनाए जाते हैं।

Arunveer Singh, ceo
डॉ. अरुणवीर सिंह,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी , यमुना प्राधिकरण

इजराइल और जापान में मेडिकल उपकरण बनाए जाते हैं। प्राधिकरण इन शहरों में रोड शो करेगा। इसके अलावा देश में हैदराबाद व विशाखापत्तनम में भी रोड शो किये जाएंगे। इस रोड शो में मेडिकल डिवाइस पार्क में आने वाली कंपनियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा ताकि वह यहां आ सकें।
डॉ अरुणवीर सिंह
सीईओ
यमुना प्राधिकरण