गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए स्पोट्र्स प्लाजा का शनिवार को जिले के प्रभारी असीम अरूण जायजा लेने पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शहर में कई क्षेत्रों में निरीक्षण भी किया। वहीं, वृक्षारोपण भी किया। नगर निगम की टीम के साथ स्पोट्र्स प्लाजा का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पोट्र्स प्लाजा में क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए उत्साहवर्धन किया। नगर निगम द्वारा बनाए गए प्लाजा की सराहना की। वहीं, नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने भी क्रिकेट खेली।

शहर में खिलाडिय़ों का भी विशेष ध्यान नगर निगम रख रहा है। आरडीसी स्थित फ्लाईओवर के नीचे स्पोट्र्स प्लाजा काफी प्रशंसनीय रहा। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने नगर आयुक्त के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य जोनों में भी इसी प्रकार के स्पोट्र्स प्लाजा बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद एनडीआरएफ बटालियन में वृक्षारोपण भी किया। नगर आयुक्त को स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर विशेष बल देने के लिए भी निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की प्लानिंग को लेकर चर्चा की गई। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त द्वारा शहर में जल सुविधाओं को व्यवस्थित करने पर उनके कार्योंं की सराहना भी की गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
















