गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के आहवान पर शनिवार को जीडीए ने पार्कों में पौधारोपण अभियान चलाया। जीडीए द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 82,280 पौधे रोप चुका है। शनिवार को मधुबन-बापूधाम स्थित सिटी पार्क में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी, उद्यान प्रभारी एसके भारती ने पौधारोपण किया। वहीं, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा एवं जीडीए के प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह ने इंदिरापुरम ग्रीन पार्क में पौधारोपण किया।

जीडीए के उद्यान प्रभारी एसके भारती ने बताया कि जीडीए के उद्यान अनुभाग द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग से 90 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 82,280 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। शनिवार को पौधारोपण महाअभियान के तहत मधुबन-बापूधाम स्थित सिटी पार्क, राजेंद्र नगर के डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क, इंदिरापुरम में ग्रीन पार्क,राजनगर सेंट्रल पार्क, संजय नगर सेक्टर-23 स्कल्पचर पार्क आदि पार्क, राजनगर एक्सटेंशन में एनजीओ के सहयोग से पौधे रोपित किए गए।
















