मिशन सुरक्षित पर्व 2026: लखनऊ में आबकारी विभाग का ‘मिशन अवैध शराब खत्म’, क्रिसमस-नववर्ष पर सख्ती

• करुणेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘शराब नियंत्रण मिशन 2026’ के तहत 15 टीमें लगी हुई हैं पैनी निगरानी में
• होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस और क्लब हाउस में ऑकेजनल लाइसेंस के बिना शराब परोसना अब मुमकिन नहीं
• अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए राजमार्गों और राष्ट्रीय मार्गों पर 24 घंटे मिशन मोड में चेकिंग
• जनता को सुरक्षित और कानूनी तरीके से पर्व मनाने का लक्ष्य इस मिशन का मुख्य उद्देश्य

उदय भूमि संवाददाता
लखनऊ। 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और राजधानी लखनऊ में नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर शराब से जुड़ी अनियमितताओं को रोकने के लिए जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह ने ‘शराब नियंत्रण मिशन 2026’ के तहत अलर्ट मोड में अभियान शुरू कर दिया है।
लखनऊ में इस बार अभियान की रूपरेखा बेहद स्पष्ट है। करुणेन्द्र सिंह ने कहा हमारा लक्ष्य साफ है-शहर और जिले में अवैध शराब की बिक्री को पूरी तरह से रोका जाए। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, फार्महाउस या किसी भी कम्युनिटी हॉल में शराब परोसने से पहले ऑकेजनल लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होगी। यह अभियान केवल कानून लागू करने के लिए नहीं, बल्कि जनता को सुरक्षित माहौल में पर्व मनाने का अवसर देने के लिए भी है। आबकारी विभाग ने बाहरी राज्यों से शराब की तस्करी रोकने के लिए राजमार्ग और राष्ट्रीय मार्गों पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगातार चेकिंग अभियान शुरू किया है।

करुणेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिले की 15 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं। इन टीमों में आबकारी निरीक्षक रिचा सिंह, राहुल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, रजनीश प्रताप सिंह, अरविंद बघेल, कौशलेन्द्र रावत, प्रदीप शुक्ला, अखिलेश चौधरी, अखिल गुप्ता, मोनिका यादव, रामश्याम त्रिपाठी, शिखर मल्ल और विजय राठी शामिल हैं। करुणेन्द्र सिंह ने बताया हमारा अभियान शहर तक सीमित नहीं है। बाहरी राज्यों से अवैध शराब लाने वालों की धरपकड़ और होटल, रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

हमारी कोशिश है कि किसी भी तरह की अनियमितता नए साल और क्रिसमस की खुशियों में बाधा न डाले। लखनऊ में क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर आबकारी विभाग ने बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों और अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। करुणेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘शराब नियंत्रण मिशन 2026’ के तहत 15 टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस और क्लब हाउस में होने वाली पार्टियों को कानून के अनुसार संचालित कराया जा रहा है। विभाग का संदेश साफ है: इस बार कोई भी अवैध शराब का कारोबार बख्शा नहीं जाएगा और जनता कानूनी तरीके से पर्व का आनंद ले सकेगी।

बार और होटल संचालकों को दिशा-निर्देश
आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर सभी बार, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को पत्र जारी कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं:
• सभी प्रचलित शराब ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
• अनुज्ञापित परिसर में सीसीटीवी कैमरों का कम से कम एक माह का बैकअप स्टोरेज सुरक्षित रखना।
• लाइसेंस शर्तों के अनुसार मदिरा का भंडारण करना और बार नियमावली का पालन करना।
• 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों का प्रवेश रोकना और आने वाले मेहमानों का आधार कार्ड चेक करना।
• किसी भी ग्राहक द्वारा विवाद की स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को सूचित करना।
• आबकारी अधिकारी ने चेताया बार नियमावली का पालन न करने वाले किसी भी लाइसेंसी को बख्शा नहीं जाएगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि लोग कानूनी तरीके से पर्व का आनंद लें और किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शहर और ग्रामीण इलाकों में व्यापक तैयारी
लखनऊ शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों, सेक्टरों और हाउसिंग सोसाइटियों में भी आबकारी विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। टीमों ने पहले ही होटल, फार्महाउस, क्लब हाउस, मैरिज हॉल और रिसॉर्ट संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ऑकेजनल लाइसेंस और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया है। करुणेन्द्र सिंह ने कहा,  ‘हम चाहते हैं कि पर्व का माहौल सुरक्षित और कानूनी तरीके से रहे। सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी पूरी तरह सजग हैं और हमारी टीमों के साथ सहयोग कर रहे हैं। ‘

अवैध शराब पर रोकथाम अभियान
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नए साल के अवसर पर शराब की खपत बढ़ जाती है और बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी होती है। इस बार विभाग ने इसके लिए सघन निगरानी, राजमार्गों पर चेकिंग और शहर में छापेमारी अभियान को और तेज किया है। करुणेन्द्र सिंह ने कहा हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि जनता सुरक्षित माहौल में पर्व का आनंद ले सके। आबकारी टीम ने पूरे जिले में देशी, विदेशी मदिरा और बीयर दुकानों का स्टॉक सत्यापन किया और सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ एकत्र न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और बिक्री केवल पाश मशीन के माध्यम से करें। उन्होंने कहा हमारा अभियान अवैध शराब तस्करों और बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर सख्त है। नववर्ष और क्रिसमस के मौके पर हर होटल, रेस्टोरेंट और फार्महाउस पर हमारी टीमें पैनी नजर रख रही हैं। इस बार कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

करुणेन्द्र सिंह
जिला आबकारी अधिकारी

क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर अक्सर शराब का अवैध कारोबार बढ़ जाता है। इस बार हमने इसे रोकने के लिए पूरे जिले में ‘शराब नियंत्रण मिशन 2026’ शुरू किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि होटल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, फार्महाउस या किसी भी कम्युनिटी हॉल में शराब केवल कानूनी तरीके से परोसी जाए। इसके लिए ऑकेजनल लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई, एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने तक की प्रक्रिया की जाएगी। यह मिशन केवल कानून लागू करने के लिए नहीं, बल्कि जनता को सुरक्षित माहौल में पर्व मनाने का अवसर देने के लिए भी है। बाहरी राज्यों से अवैध शराब लाने वालों की धरपकड़ के लिए राजमार्गों और राष्ट्रीय मार्गों पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगातार निगरानी शुरू कर दी है। हमारी 15 टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। टीमें लगातार होटल, क्लब हाउस, फार्महाउस और मैरिज हॉल तक निगरानी कर रही हैं ताकि सभी पार्टियां कानूनी और सुरक्षित तरीके से आयोजित हों।
करुणेन्द्र सिंह
जिला आबकारी अधिकारी
लखनऊ।