विधायक अजीत पाल ने 9 सहायक शोध अधिकारी को सौंपे नियुक्ति पत्र

गाजियाबाद। मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनपद के लिए चयनित हुए 9 सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के नियुक्ति पत्र सौंपे। मंगलवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में विधायक अजितपाल त्यागी ने सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन आदि की मौजूदगी में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। वहीं,लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव-नियुक्त सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी), सहायक सांख्यिकीय अधिकारी,कनिष्ठ सहायक,लेखा लिपिक,मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2,मंडी निरीक्षक, नक्शानवीस, मानचित्रक, मानचित्रकार नियुक्ति पत्र वितरण के 1036 नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र वितरण किया। इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इसी क्रम में 9 सहायक शोध अधिकारी (सांंख्यिकी)के नियुक्ति पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए। विधायक अजीत पाल त्यागी ने जनपद के लिए चयनित 9 सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।