म्युनिसिपल कमिश्नर बोले उद्यान विभाग वेरी गुड ट्रैफिक व्यवस्था में उद्यान विभाग के कार्यों की विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की सराहना

सेंट्रल वर्ज को व्यवस्थित कर आवागमन सरल करने में जुटा निगम

गाजियाबाद। नगर निगम जहां शहर की सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्कों को सुव्यवस्थित करने में भी वृहद स्तर पर कार्यवाही कर रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में सभी पार्कों की घास कटिंग का कार्य, पौधों को व्यवस्थित करने का कार्य, पार्कों की नियमित सफाई का कार्य, बेंच की व्यवस्था का पार्क में मरम्मत का कार्य उद्यान विभाग द्वारा किया जा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उद्यान विभाग को निर्देश देते हुए प्राथमिकता पर सेंट्रल वर्ज व्यवस्थित करने के लिए कहा है। जिसके क्रम में उद्यान विभाग ग्रीन बेल्ट सेंट्रल वर्ज की सफाई व्यवस्था को बेहतर कर रहा है। साथ ही सड़कों की तरफ बढ़ रही अनचाही टहनियां को भी प्रतिदिन ध्यान देते हुए कटिंग का कार्य कर रहा है। किसी प्रकार आवागमन में शहर वासियों को परेशानी ना हो उसका विशेष ध्यान विभाग दे रहा है।

उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक की  नेतृत्व में रोस्टर के अनुसार मुख्य मार्गों पर लगे पौधों में पानी देने का कार्य, उन्हें व्यवस्थित रखने का कार्य किया जा रहा है। सुपरवाइजर हेड माली एवं माली की टीम न केवल छात्रों को व्यवस्थित कर सौंदर्यीकरण का काम कर रही है। बल्कि आवागमन सरल करने का कार्य भी उद्यान विभाग कर रहा है।

शहर के मुख्य मार्ग में यदि कहीं भी दुर्घटनावस कोई भी पेड़ गिर जाता है। उसे हटाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जिससे आवागमन में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में वसुंधरा जोन में रविवार को रामप्रस्था ग्रीन सेक्टर 9 वैशाली, कौशांबी मुख्य मार्ग, वसुंधरा सेक्टर 19, सूर्य नगर से बड़े-बड़े पेड़ों को जेसीबी की माध्यम से हटाकर और उपकरणों के माध्यम से वहीं काटकर व्यवस्थित किया गया। जिसे देख म्युनिसिपल कमिश्नर भी उद्यान विभाग के कार्यों की प्रशंसा की।