जलभराव एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ स्वयं सड़क पर डटे रहे। इसका नतीजा रहा कि नगर निगम के समस्त अधिकारी अलर्ट मोड में दिखे। डॉ. नितिन गौड़ की कार्यशैली अन्य अधिकारियों से अलग है। डॉ. गौड़ अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद इस बात पर भी नजर रखते हैं कि उनके निर्देशों पर कितना अमल हुआ। नगर आयुक्त की इस कार्यशैली की वजह से नगर निगम के समस्त अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर काम करते हैं।
गाजियाबाद। विगत 3 दिनों से मौसम की मार झेल रहे गाजियाबाद शहर में व्यवस्थाएं पटरी पर लौट आई हैं। जलभराव एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ स्वयं सड़क पर डटे रहे। इसका नतीजा रहा कि नगर निगम के समस्त अधिकारी अलर्ट मोड में दिखे। डॉ. नितिन गौड़ की कार्यशैली अन्य अधिकारियों से अलग है। डॉ. गौड़ अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद इस बात पर भी नजर रखते हैं कि उनके निर्देशों पर कितना अमल हुआ। नगर आयुक्त की इस कार्यशैली की वजह से नगर निगम के समस्त अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर काम करते हैं।

नगर आयुक्त द्वारा प्रातः कालीन निरीक्षण के दौरान दिए गए कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पुन्हा निरीक्षण कर जांच की जाती है। जिससे कि किसी भी समस्या का समाधान मौके पर धरातल पर किया जा सके। मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा प्रातः भ्रमण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था देखी गई। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई का भी जायजा लिया गया। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश को बुलाकर नालों की सफाई हेतु लगातार कार्य जारी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा शहर में ना हो। विजय नगर, माता कॉलोनी, प्रताप विहार, राजनगर, कविनगर, नासिर पुर फाटक नेहरू नगर स्थित नालों पर पहुंचकर नगर आयुक्त ने नालों की सफाई को देखा। यहां पर नाले साफ मिले लेकिन कई स्थानों पर नाले का पानी रुका हुआ था, वहां लगी जाली को मौके पर ही साफ कराया गया। इसी प्रक्रिया को जारी रखने के लिए भी निगम कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा नालों से निकले कचरे को तत्काल उठाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा पांचों जोन का निरीक्षण किया गया, जोनल प्रभारियों को भी सफाई व्यवस्था बेहतर कराने में सहयोग करने हेतु आदेशित किया गया साथ ही प्रात भ्रमण के दौरान क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर संबंधित टीम उपस्थित रही। कवि नगर, शास्त्री नगर, राजनगर, नेहरू नगर, की मुख्य पुलियाओं को भी साफ करने के लिए कहा गया। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वार्ड की आंतरिक आंतरिक छोटी पुलियाओं की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई मित्रों के साथ व्यवस्था में खुद भी लगे हुए दिखे नगर आयुक्त, स्वच्छता के प्रति टीम का बढ़ाया हौसला
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर भी जोरों से तैयारियां चल रही है। जिस के क्रम में मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था की कार्यवाही चल रही है, बरसात के दौरान गाजियाबाद नगर निगम टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसी के चलते कावड़ यात्रा में भी बेहतर कार्य चल रहा है। डॉ. नितिन गौड़ ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। नगर आयुक्त ने मौके पर कार्य कर रहे सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की और उनको मोटिवेट भी किया। नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य टीम को नालों के साथ-साथ पुलिया की सफाई के लिए भी निर्देशित किया गया तथा मौके पर जाकर स्वयं स्थिति की जांच की।
जनभागीदारीता से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनेगा गाजियाबाद : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ शहरवासियों से अपील कर रहे हैं कि वह स्वच्छता हेतु चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग करें। जिससे शहर में बेहतर सफाई होगी तथा जनभागीदारीता से पुनः गाजियाबाद को नंबर वन बनाया जाएगा। एसबीएम की टीम लगातार शहर हित में कार्य कर रही है। जिसका सहयोग करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा अपील की गई। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार शहर हित में बेहतर कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि सराहनीय है।
पेड़ों को हटाकर मार्गों को किया अवरुद्ध मुक्त
गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के नेतृत्व में बारिश के कारण बेहाल हुई शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभाला। कई स्थानों पर नालों के ऊपर अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटाया गया कचरा निकाल कर जल को प्रवाहित किया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अवरुद्ध हुए मार्गों को भी उद्यान विभाग की टीम ने बारिश के दौरान कड़ी मेहनत करते हुए व्यवस्थित किया बड़े-बड़े पेड़ों को जो की सड़कों पर मुख्य मार्गों पर गिर गए थे उनको हटाया। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा उद्यान विभाग की टीम की प्रशंसा की जिनके द्वारा भरी बारिश में मार्गो में गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य किया।
सफाई मित्र, माली और स्वास्थ्य प्रहरी हैं नगर निगम के असली हीरो
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम के असली हीरो सफाई मित्र, माली और स्वास्थ्य प्रहरी हैं। इन्हीं लोगों द्वारा शहर में सफाई कार्य किए गए, जलभराव की समस्या को दूर किया गया, जल प्रवाह तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे पेड़ों को हटाया गया। गाजियाबाद नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी पिछले 72 घंटे से लगातार अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं। रुके हुए पानी को निकाला गया साथ ही मार्गों को अवरुद्ध मुक्त कराते हुए आवागमन को सुचारू किया गया जो कि सराहनीय हैl

डॉ अनुज उद्यान प्रभारी द्वारा बताया गया कि भारी वर्षा के दौरान उद्यान विभाग की टीम द्वारा ना केवल मुख्य मार्गों से गिरे हुए वृक्षों को हटाया गया बल्कि आंतरिक क्षेत्रों में भी जहां पर वृक्ष गिर गए थे उनको भी मौके पर जाकर हटाया गया जिससे जनजीवन व्यवस्थित रहा जिसकी प्रशंसा क्षेत्रीय निवासियों द्वारा की गई, पटेल नगर जे ब्लॉक, रामप्रस्थ, वसुंधरा सेक्टर 12 सेक्टर 14, चंद्र नगर गेट नंबर 4, शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड के पास, लाजपत नगर मेन श्याम पार्क के पास, होली चाइल्ड चौक के पास, राज नगर सेक्टर 11 गार्गी हॉस्पिटल के बराबर में, संजय नगर सरकारी अस्पताल के सामने, व अन्य स्थान जहां पर बड़े-बड़े भारी वृक्ष गिर गए जिनको अविलंब टीम द्वारा, उपकरणों के माध्यम से हटाया गयाl















