नगर आयुक्त ने बढ़ाई शहर के विकास कार्यों की रफ्तार

-कई मुख्य मार्गों तथा आंतरिक सड़कों के निर्माण की चल रही कार्यवाही

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा योजना बनाते हुए कार्य कराने का रोस्टर तैयार किया है। जिसके क्रम में सड़कों का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। किराना मंडी स्थित मुख्य रोड को बनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में कई वार्ड के अंदर भी आंतरिक सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है। शहर की मुख्य सड़कों पर पैच वर्क को कराने के लिए भी कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। आगामी सप्ताह में शहर के मुख्य मार्गों का पैच वर्क किया जाएगा। जिससे शहर निवासियों को काफी सहूलियत रहेगी।

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार निर्माण विभाग प्रति सप्ताह टारगेट बनाते हुए शहर के निर्माण कार्यों को लगातार हरी झंडी देने का कार्य कर रहा है। वार्ड संख्या 30 गोविंदपुरम तथा वार्ड संख्या 62 गोविंदपुरम की सड़कों का निर्माण कार्य शुरु किया गया। जिसमें नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसका जायजा निर्माण के अधिकारीगण कर रहे हैं।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार रोस्टर के अनुसार निर्माण कार्य शहर में कराए जा रहे हैं। जिसके क्रम में औद्योगिक क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर भी कार्य प्रारंभ करने की योजना है। साथ ही साथ पैच वर्क भी मुख्य मार्गों पर कराने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शहर के विकास कार्य में लगातार कार्यवाही चल रही है। जिसमें क्षेत्रीय निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शनिवार को चीफ इंजीनियर ने गोविंदपुरम में वार्ड संख्या 30 में सड़क निर्माण कार्यों का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सोहन वीर सोनी के साथ जायजा लिया। वार्ड संख्या 62 गोविंदपुरम सी ब्लॉक की सड़क का निर्माण कार्य भी कराया गया। जिसकी लंबाई 350 मीटर है, जिसमें लागत 27 लाख है।