म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

-सर्विस रोड पर गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की लगाई क्लास

गाजियाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाद भी कहीं जगह गंदगी मिल रही है। सोमवार को म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए पहुंंचे। सर्विस रोड पर गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ङ्क्षसंह, सफाई निरीक्षक अशोक कुमार, जेडएसओ ओमपाल आदि की मौजूदगी में कविनगर जोन क्षेत्र के गांवों में निरीक्षण किया। इनमें मुख्य रूप से गांव रजापुर, महरौली, मोरटा, दुहाई में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों की सफाई देखी। सर्विस रोड पर गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए सफाई कराई गई। म्युनिसिपल कमिश्नर ने सफाई निरीक्षक अशोक कुमार को सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों की आंतरिक गलियों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने निगम सीमा क्षेत्र के गांवों में विशेष सफाई व्यवस्था करने के लिए टीम को निर्देश दिए है।इसके साथ ही समय-समय पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाए।