नगर निगम ने मनाया यूपी स्थापना दिवस विद्यार्थियों के साथ मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

-शहर को प्लास्टिक फ्री करने के लिए विद्यार्थियों में दिखा जोश: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकांश कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए गए। जिसमें शहर के पांचो जोन में भव्यता से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। मोहन नगर जोन के अंतर्गत बालिका विद्यालय नगर निगम, कवि नगर के अंतर्गत एमपीएस स्कूल, वसुंधरा जोन के अंतर्गत स्प्रिगडले स्कूल, सिटी जोन के अंतर्गत एसबीएन स्कूल नंदग्राम, विजयनगर जोन के अंतर्गत सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया। जन-जन को स्वच्छता और प्लास्टिक फ्री करने के लिए संदेश पहुंचाया।

महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में हर अभियान को महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिसमें शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार नगर निगम टीम प्रयासरत है। जिसमें एचएमएस टीम का भी विशेष सहयोग रहता है। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कई स्कूलों द्वारा रैली भी निकल गई और उत्तर प्रदेश का नक्शा भी बनाया गया। नगर आयुक्त ने बताया शहर को एक मिसाल के रूप में आने वाली पीढ़ी देखना चाहती हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जज्बा दिखाई देता है। जिसकी चलते नगर निगम उनको आगे बढ़ा रहा है। अधिकतर अभियानों में विद्यार्थियों का सहयोग लिया जा रहा है। गाजियाबाद को प्लास्टिक फ्री एवं स्वच्छ और सुंदर बनाने में शहर के स्कूलों के विद्यार्थियों का सहयोग मिल रहा है।