नगर निगम ने 5100 दीपों से नंदी पार्क गौशाला को किया रोशन

– महापौर सुनीता दयाल ने गौ पूजन कर मनाया गोवर्धन पर्व

गाजियाबाद। नगर निगम की गौशाला नंदी और नंदिनी पार्क में शनिवार को दिवाली और गोवर्धन पर्व मनाया। जहां 5100 दीयों से गौशाला को रोशन किया गया। महापौर सुनीता दयाल ने गोशाला पहुंचकर गोवंश को तिलक लगाकर गुड खिलाया और माला पहनकर पूजन किया। उसके बाद गोवर्धन की पूजा कर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाए। साथ ही जीवन में गोवंश का महत्व भी बताया गया। गाय के दूध से ही नहीं बल्कि गाय के मूत्र से भी दैनिक जीवन में कई समस्याओं का समाधान मिलता है। साथ ही गाय को छूने मात्र से भी आनंद के साथ-साथ कई समस्याओं के समाधान की प्राप्ति भी रहती है।

नंदिनी पार्क गौशाला में गोवंश का रखकर उनकी देखभाल बहुत ही बेहतर तरीके से की जा रही है। नंदिनी पार्क गोशाला में गोवंश की देखभाल बेहतर तरीके से की जा रही है। इसकी महापौर ने प्रशंसा की। 5100 दीप जलाकर नंदी पार्क गोशाला को सजाया गया था। इस दौरान गौशाला आकर्षित लग रही थी। दिवाली के दिन नंदी और नंदिनी पार्क में भव्य सफाई अभियान चलाया गया और गोबर से बने हुए दीपों का उपयोग करते हुए 5100 दीपों से गौशाला को सजाया गया। उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने संबंधित टीम के साथ मिलकर सभी तैयारियां को पूर्ण करते हुए दिवाली महोत्सव गौशाला में मनाया और कर्मचारियों को मिठाई व उपहार देते हुए दिवाली की बधाई दी। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गौशाला पर भव्य दिवाली के आयोजन पर टीम के कार्यों की सराहना की गई।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे। नगर निगम निरंतर शहर की स्वच्छता के साथ-साथ शहर को सजाने में भी प्रयासरत दिखाई दिया। जिसके चलते शहर में लाइटों की जगमगाहट बनी रही और नंदी पार्क गौशाला पर भी नगर आयुक्त के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक त्योहार मनाए गए। जिसमें दिवाली व गोवर्धन दोनों ही त्यौहार गोवंशों के बीच मनाया गया। दिवाली की तैयारी को देखकर शहर वासियों ने भी नगर निगम के कार्यों की सराहना की।