-5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
-सरकारी जमीन एवं सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: विवेक त्रिपाठी
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वैशाली सेक्टर-4 की पटरी से अतिक्रमण हटवाते हुए कई दुकानदारों के चालान भी काटे। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा कर लगाई गयी दुकानों को बुलडोजर हटवाया गया। इससे काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा है। बुलडोजर चलाये जाने से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप है।

गुरुवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर वंसुधरा जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी ने वैशाली सेक्टर-4 में अतिक्रमण अभियान चलाते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला और सड़को पर रखे मिले सामान को भी जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा सड़क पर अवैध अतिक्रमण पाया गया तो एफआईआर दर्ज की कार्रवाई भी की जाएगी। वंसुधरा जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी ने बताया क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

जिस कारण आवगमन प्रभावित होता है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन एवं सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के बाद फिर से अवैध कब्जा करने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के तहत सड़क, फुटपाथ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















