हरियाली व पर्यावरण संतुलन के लिए नगर निगम लगाएगा 1 लाख से अधिक पौधे

– निगम ने पौधारोपण की शुरू की तैयारी, उद्यान विभाग ने बनाई योजना
-नर्सरियों से लिए जाने वाले पौधों की बनाए सूची: डॉ अनुज कुमार सिंह

गाजियाबाद। जिले में हरियाली व पर्यावरण संतुलन के लिए नगर निगम ने इस बार मानसून में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1 लाख से अधिक पौधे लगाने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। पौधे तीन फीट से बड़े लगाए जाएंगे, ताकि उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा रहे और पौधों की सिंचाई और सुरक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा वृक्षारोपण को लेकर मंगलवार को उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने निगम सभागार में मालियों एवं हेड मालियों के साथ बैठक की। जिसमें अवर अभियंता उद्यान, उद्यान निरीक्षक, समस्त उद्यान लिपिक, समस्त सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार पौधारोपण को लेकर तैयारी शुरू की गई है। जिसमें पतझड़ समाप्ति की ओर है और मानसून से पहले पौधा लगाने के लिए स्थान का चयनिकरण एवं गड्ढे खोदने का कार्य भी शुरु कराया जाएगा। सभी मालियों एवं सुपरवाइजर से टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पार्कों के साथ-साथ अन्य स्थान को भी चयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसके साथ ही गड्ढा करने के लिए भी कार्य शुरू करने के लिए अभी से कहा गया है।

टीम को पौधारोपण के लिए मोटिवेट भी किया गया, जेसीबी में अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए मियावाकी पद्धति से पौधे लगाने के लिए अवगत कराया गया। इस बार लगभग एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिनके लिए तैयारी कराई जा रही है। नर्सरी संचालक से भी नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए पौधों को एकत्रित किया जाएगा। जिसके लिए अभी से सूची तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त के नेतृत्व में वृहद स्तर पर कार्यवाही हो रही है। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा भी अपने कार्यों को बखूबी करने के लिए योजना बनाई जा रही है। पौधारोपण पार्कों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे, इसके लिए स्थान का चयन टीम द्वारा किया जाएगा। पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम गंभीर दिखाई दे रहा है।

जिसके लिए अभियान के रूप में पौधारोपण का कार्य समय से हो तैयारी चल रही है न केवल स्थान का चयन किया जा रहा है बल्कि किस स्थान पर किन पौधों को लगाना लाभदायक सिद्ध होगा योजना बनाई जा रही है। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी पौधारोपण के कार्यों में सहयोग करेगी। नगर आयुक्त जहां शहर की सभी ग्रीन बेल्ट सेंट्रल वर्ज पार्कों को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिसके क्रम में कार्य रफ्तार से चल रहा है। इसी के साथ-साथ पार्कों में लगे हुए समरसेबल भी सही प्रकार से कार्य करें इसका विशेष ध्यान रखने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने सभी पार्कों में लगे हुए समरसेबल को सुचारू बनाए रखने के लिए भी कहा, यदि किसी के कनेक्शन सही नहीं है तो उनको तत्काल कार्रवाई करते दुरुस्त कराया जाए।