नवीन ग्रेटर नॉएडा द्वारा सीनियर सिटीजन वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बड़े बुजुर्ग हमें बहुत से अनुभवों का कराते है बोध: अनीता सिंगला

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने सीनियर सिटीजन दिवस पर सीनियर सिटीजन महिलाओं के लिए शुक्रवार को रामायण एवं शिव पुराण पर क्विज का आयोजन किया। प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन सुनीता गर्ग रहीं, महिलाओं की रूचि अनुसार उनके लिए प्रश्नावली रखी गई एवं उसमें सरिता चोपड़ा विजयी रही। लगभग 25 महिलाओं ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर इनर व्हील जुट बैग भी वितरित किये गए।

क्विज में प्रश्नावली का संचालन भारती खत्री एवं मोनिका दुआ ने किया। मिनीका दुआ ने बताया की अब तक क्लब 500 से भी अधिक लोगो को प्लास्टिक एवं पॉलिथीन प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने में सक्षम हो चुका है। अनीता सिंगला ने कहा वरिष्ठजन समस्या का समाधान बिना किसी विवाद के निकालने में सक्षम होते हैं।

उनका अनुभव समाज में एक खजाना की तरह और उसका लाभ उठाना चाहिए। बड़े बुजुर्ग हमें बहुत से अनुभवों का बोध कराते हैं। हम अपने घर व समाज में ही देखते हैं कि जो बड़े-बुजुर्ग और वृद्ध होते हैं, वे अपना स्वार्थ का त्याग कर हमारी खुशी के लिए समर्पित रहते हैं। वृद्धजन के संस्कारों के माध्यम से हम उच्च मार्ग की ओर जाते हैं। लेकिन अफसोस होता है, कि कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। हमें समझना चाहिए कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य विरासत होते हैं।