-पार्षद ने सोसायटी के कंपाउंड में बच्चों को खेलने के लिए लगाए झूले का शुभारंभ किया
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-72 कौशाम्बी-वैशाली अंतर्गत नील पदम कुंज सेक्टर 1 वैशाली के लोगों के द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद कुसुम मनोज गोयल का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्षद ने सोसायटी के कंपाउंड में बच्चों को खेलने के लिए लगाए झूले का शुभारंभ किया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा कि बीते चुनाव में आपलोगों ने जो अपना बहुमूल्य समर्थन दिया है, उसके लिये मैं तहेदिल से आपलोगों का आभारी हूँ। आपके सोसाइटी के विकास में अपना पूरा योगदान दूंगी। आपकी जो भी जनसमस्याएं हैं, वह मुझे बता दें।

वहीं, लोगों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि एक राजनेत्री के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने आपने संजोए हैं, वह अवश्य पूरे होंगे। आपसे पहले एक पार्षद के रूप में मनोज गोयल ने भी काफी कार्य किये हैं, जिससे आपके प्रति हमलोगों का विश्वास अटूट है। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप शर्मा, सचिव राम तिवारी, उपाध्यक्ष संजू ददारू, दीपक गौड़, रेखा गुप्ता, विवेक शर्मा, पूनम तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, मंजू कुलश्रेष्ठ, नरेश अग्रवाल, धीरज छाबड़ा, लक्ष्मण गौड़, शैलेश गुलाटी, अवधेश कटिहार, वीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।















