नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने शहर की यातायात को बेहतर बनाने पर फोकस किया है। इस दिशा में वह नित नये-नये फैसले ले रहे हैं। अब डीएनडी फ्लाइवे टोल प्लाजा पर एक क्लोवर लीफ के जरिये नोएडा सेक्टर-94 तक करीब तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड यमुना तटबंध (ओखला पक्षी विहार) पर पिलर के जरिये नोएडा प्राधिकरण तैयार करेगा। इसके बनने से रोजाना लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
उदय भूमि संवाददाता
नोएडा। सीईओ कृष्णा करुणेश ने आते ही सबसे पहले यातायात को बेहतर बनाने पर फोकस किया। इस दिशा में नये-नये फैसले ले रहे हैं। अब डीएनडी फ्लाइवे टोल प्लाजा पर एक क्लोवर लीफ के जरिये नोएडा सेक्टर-94 तक करीब तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड यमुना तटबंध (ओखला पक्षी विहार) पर पिलर के जरिये नोएडा प्राधिकरण तैयार करेगा। इसके बनने से रोजाना लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। दरअसल सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रतिदिन लाखों लोग यातायात जाम से जूझते हैं। इससे उन्हें पैसे और समय की हानि होती है। इसके स्थाई समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण प्रयास कर रहा था। अब इसमें सफलता मिली है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा प्राधिकरण तैयार करेगा।
नये बनने वाले तीन किमी लंबे एलिवेटेड रोड से डीएनडी फ्लाइवे के रास्ते प्रतिदिन दिल्ली से शहर में आने जाने वाले करीब 2.5 लाख वाहनों को नोएडा में बिना प्रवेश किए ही बाहर-बाहर निकाल दिया जाएगा। इससे वह ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ आ जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आने जाने से भी राहत मिल जाएगी। इस एलिवेटेड रोड की कार्ययोजना पर नोएडा प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से इस रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। देखा जा रहा है कि डीएनडी फ्लाइवे पर कहां से एलिवेटेड रोड को उठाया जा सकता है और कहां पर इसको महामाया फ्लाईओवर के आगे किस तरह से उतार कर जोड़ा जा सकता है। इसके बाद काम शुरू होगा। बता दे कि इस नए एलिवेटेड रोड को महामाया फ्लाइओवर के आगे कालिंदी कुंज की ओर सेक्टर-94 व 95 के मध्य उतारा जाएगा।
यहां पर निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड और यूपीडा की ओर से यमुना तटबंध पर प्रस्तावित छह लेन के 31.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे रोड से क्लोवर लीफ के जरिये जोड़ा जाएगा। यहां पर यह एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर से यह स्वत: ही जुड़ जाएगा। इससे राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की ओर आने जाने वाले यातायात को रोका जा सकेगा, बाहर ही बाहर निकाल दिया जाएगा।

सीईओ
नोएडा प्राधिकरण
नया एलिवेटेड रोड करीब तीन किमी का होगा। इसे डीएनडी के पास यमुना तटबंध पर ओखला पक्षी विहार के रास्ते लाया जाएगा। महामाया व डीएनडी फ्लाईओवर के दोनों स्थानों को क्लोवर लीफ के जरिये जोड़ा जाएगा। इससे वाहन चालकों को चढऩे और उतरने में दिक्कत नहीं होगी। यातायात जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म होगी।
कृष्णा करुणेश
सीईओ
नोएडा प्राधिकरण
















