-महापौर ने कार्रवाई से बचने के लिए टैक्स जमा करने की अपील
गाजियाबाद। शहर में गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम बड़ी कार्यवाही कर रहा है। बड़े बकायेदारों पर सख्ती से अच्छी कर वसूली करा रहे है। अधिकारी, ग्रहकर को लेकर महापौर ने शहर की जनता से जल्द से जल्द स्वयं गृहकर जमा करने एवं नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही से बचने की अपील की है। साथ ही महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि हाउस टैक्स ज्यादा से ज्यादा जमा कराया जाए लेकिन पारदर्शिता के साथ, यदि कोई शहरवासी हाउस टैक्स को लेकर किसी समस्या से जूझ रहा है या विधवा महिला हो या किसी के टैक्स में कोई त्रुटि हो तो उनकी समस्या नम्रता के साथ सुनकर समाधान किया जाए।
कई बार जनता के लोग हॉउस टैक्स को समझ नही पाते है उन्हें लगता है कि अचानक से टैक्स बहुत अधिक मात्रा में बढ़ गया है तो इस स्थिति में हाउस होल्डर को विनम्रता एवं पारदर्शिता के साथ जानकारी जी जाए और सभी करो का विस्तार से विवरण समझाया जाए, जिससे जनता में नगर निगम के अच्छी छवि का संदेश जाए। साथ ही महापौर ने जनता से यह भी अपील की कि यदि हाउस टैक्स में कोई अधिकारी/कर्मचारी या अन्य टैक्स कम कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है या जबरन दबाव बनाता है तो आप तत्काल मुझे और नगर आयुक्त को सूचना दे, जिससे संबंधित पर कठोरता से निलंबन की कार्यवाही की जा सके।
















