गाजियाबाद। कौशांबी स्थित रैन बसेरा के नवीनीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार को इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा यहां का दौरा किया गया। इस कार्य को करने में नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार प्रकट करते हुए पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा नगर आयुक्त का यह कार्य सराहनीय है। इस रेन बसेरा में लोग सर्दियों में आकर ठहरते हैं। उनके लिए लेटने के लिए पलंग, ओढऩे के के लिए गर्म कपड़े मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जा रही है।
उन्होंने कहा रेन बसेरों में नगर निगम की ओर से आश्रितों को ठंड से बचाव के लिए सभी व्यवस्था की गई है। साथ साइन बोर्ड भी लगाए गए है, जिससे लोगों को नगर निगम के रैन बसेरों की जानकारी हो सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए ठंड से बचने के लिए सड़कों पर खुले में न सोए, नगर निगम के रैन बसेरा में जाकर रात बिता सकते है। जो कि पूरी तरह से निशुल्क है। इस दौरान जोनल प्रभारी सुनील राय, जूनियर अभियंता संजय गंगवार, सुपरवाइजर तुलसी सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा मौके पर काम किया गया।

















