-शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
-अटेवा ने कैंडल मार्च निकालकर की अर्धसैनिक बलों के पुरानी पेंशन बहाली की मांग
गाजियाबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा मंगलवार को एक शाम शहीदों के नाम जनपद गाजियाबाद अटेवा पेंशन बचाओ मंच की समस्त जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा नवयुग मार्किट स्थित शहीद प्रतिमा स्थल पर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत समस्त अटेवियंस ने कैंडल मार्च नवयुग मार्केट से घंटाघर अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक आयोजन कर अर्धसैनिक बलों के पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। नेताओं के लिए पुरानी पेंशन और अर्धसैनिक बलों, सिविल पुलिस,शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए एनपीएस रूपी टेंशन आखिर कहां तक न्याय पूर्ण है। जिला कार्यकारिणी में भीम भारत भूषण को जिला आईटी सेल प्रभारी मनोनीत किया गया।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग है कि शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन चाहे 2 दिन बाद बहाल किया जाए, मगर उच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा अर्धसैनिक बलों के पक्ष में पुरानी पेंशन बहाली के उच्च न्यायालय के आदेश को तत्काल लागू करें। श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में जनपद के समस्त पदाधिकारी व के पदाधिकारियों ब्लॉक की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, जिला चिकित्सा विभाग, पैरामेडिकल अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया। कैंडल मार्च का निर्देशन मनीष कुमार शर्मा अटेवा जिलाध्यक्ष गाजिय़ाबाद के नेतृत्व में हुआ।

जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा हम पिछले काफी वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन करते आ रहें है। मगर सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही हैं। मगर अटेवा पेंशन बचाओ मंच अब मांग करता हैं कि सरकार भले ही हमको बाद में पूरा करें, मगर देश की रक्षा करने वाले शहीदों के परिवारों को पुरानी पेंशन वंचित न रखा जाए। उनके परिवारों की प्राथमिकता के आधार पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। श्रद्धांजलि सभा में जिला संरक्षक सुधीर त्यागी, जिला महामंत्री संतोष पाल जिला, प्रदीप चौहान जिला कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष रामशेष वर्मा, संगठन मंत्री दीपक चौवियान, एसपी सिंह, सुधा ब्लॉक संरक्षिका लोनी, पारस गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष लोनी, अमित त्यागी महानगर अध्यक्ष, आरती वर्मा (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), सीमा भड़ाना, राकेश कुमार संगठन मंत्री भोजपुर, बलराज,भूपिंदर, सतेंद्र सिसोदिया, सोनिया शर्मा, यशोदा गौतम, अंजू, कविता चौधरी, गोविंद कुमार सिंह (उप प्रधानाचार्य सनातन धर्म इंटर कॉलेज), अंशुमान भारद्वाज, अजय गहलौत, सैमसन, विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रवीन कुमार, मोहम्मद अब्बास एवं समस्त सम्मानित सदस्यों के साथ सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में प्रतिभाग किया।















