हाउस टैक्स पर 12 प्रतिशत ब्याज लागू होने में सिर्फ 12 दिन शेष, वसूली के लिए निगम की कड़ी कार्रवाई जारी!

  • शहरवासियों के सहयोग से गाजियाबाद बनेगा स्मार्ट और विकसित नगर: विक्रमादित्य सिंह मलिक
  • 31 मार्च के बाद 12 प्रतिशत ब्याज से बचने के लिए तुरंत जमा करें हाउस टैक्स
  • वसूली की कार्रवाई में तेजी, बड़े बकायेदारों की संपत्तियों पर सीलिंग शुरू
निगम के कैंप में जाकर टैक्स जमा करें और अतिरिक्त शुल्क से बचें

 

उदय भूमि संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर कमर कस ली है। निगम द्वारा पांचों जोनों में व्यापक स्तर पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। 31 मार्च के बाद बकाया हाउस टैक्स पर 12 प्रतिशत का ब्याज लागू हो जाएगा, जिससे करदाताओं की देयता बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने वसूली की रफ्तार तेज कर दी है और बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार, निगम की टीमें अवकाश के दिनों में भी सक्रिय हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां करदाता आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। नगर निगम का लक्ष्य 12 दिन में 36 करोड़ 90 लाख रुपये की वसूली का है, जिसे पूरा करने के लिए निगम हरसंभव प्रयास कर रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव ने बताया कि बकायेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है। निगम द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि सभी सम्मानित करदाता 31 मार्च से पहले अपना हाउस टैक्स अवश्य जमा कर दें, ताकि अतिरिक्त ब्याज के बोझ से बचा जा सके। निगम ने बड़े बकायेदारों को निशाने पर लेते हुए संपत्तियों की सीलिंग शुरू कर दी है। पार्षदों को भी अपने-अपने वार्डों में टैक्स वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्षद अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर करदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
सभी जोनल प्रभारियों को दिया टारगेट:
  • वसुंधरा जोन – 21 करोड़ रुपये
  • विजयनगर जोन – 90 लाख रुपये
  • मोहन नगर जोन – 4 करोड़ रुपये
  • कवि नगर जोन – 2 करोड़ रुपये
  • सिटी जोन – 9 करोड़ रुपये
हाउस टैक्स से मिलने वाले राजस्व का उपयोग शहर के विकास कार्यों के लिए किया जाता है। शहर की सड़कों, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुधार के लिए हाउस टैक्स एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए सभी करदाताओं से अपील है कि 31 मार्च से पहले अपना हाउस टैक्स अवश्य जमा करें, ताकि अतिरिक्त 12त्न ब्याज के बोझ से बचा जा सके। बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आवश्यकता पडऩे पर संपत्तियों को सील भी किया जाएगा। नगर निगम की टीमें अवकाश के दिनों में भी कार्यरत रहेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर हाउस टैक्स जमा कराने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने पार्षदों से भी अपील की कि अपने-अपने वार्डों में लोगों को हाउस टैक्स जमा करने के प्रति जागरूक करें। शहर के विकास में सभी सम्मानित करदाताओं की भागीदारी जरूरी है। समय पर टैक्स जमा करें और शहर के विकास में अपना योगदान दें। हाउस टैक्स से नगर के विकास कार्य सीधे जुड़े हैं। इसलिए सभी करदाताओं से अपील है कि समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास में भागीदार बनें।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त