विकास के नाम पर भाजपा करती है लूट: सिकंदर यादव

गठबंधन प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर कैंपेनिंग

गाजियाबाद। सपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिकंदर यादव ने मंगलवार को सामाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वार्ड नंबर-12 निशार कस्सार के कार्यालय का उद्घाटन किया एवं कालका गढ़ी चौक जटवाड़ा में जाकर जनसंपर्क किया। अर्थला में सपा प्रत्याशी पूनम यादव के ससुर रतन सिंह यादव ने घर-घर जाकर वोट करने की अपील की। सभी ने समर्थन का वायदा किया। भाजपा के झूठे वादों और धोखे से शहर की जनता ऊब चुकी है। इस बार जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। जिले में जन समस्याओं का अंबार है। न सफाई है न जन सुविधाएं हैं। भाजपा केवल झूठे वादे करती है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता भाजपा के खिलाफ मतदान का मन बना चुकी है। नगरीय क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने व्यापारियों का जिस तरह से उत्पीडऩ किया है, उससे पूरा व्यापारी समाज आहत है और भाजपा के आतंक और उत्पीडऩ को भूला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, व्यापारी समाज इस बार भाजपा को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपने अपमान का बदला लेगा। केंद्र में नौ वर्ष और प्रदेश में छह वर्ष की भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया।

गाजियाबाद में विकास के नाम पर सिर्फ भाजपा के मेयरों ने लूटा है। नगर निगम में सफाई के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी आज गाजियाबाद में जिस विकास की बात करते हैं, वह सिर्र्फ कागजों में ही चल रहा है। सोमवार को हुई बारिश से गाजियाबाद में मानों बाढ़ सी आ गई हो। सीवर ठीक करने के नाम पर बस करोड़ों का घोटाला किया गया। उन्होंने कहा गाजियाबाद की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि परिवर्तन लाकर गठबधंन प्रत्याशी को ही जिताना हैं। क्योंकि गाजियाबाद का विकास सिर्फ गंठबंधन की सरकार ही कर सकती है।

आज जिस गली में जा रहा हॅंू, वहां की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा के मेयर सिर्फ गाजियाबाद को लूटने के लिए ही आते हैं, उन्हें विकास से कोई मतलब नही है। लेकिन इस बार के चुनाव में उनका यह भ्रम टूटकर बिखर जाएगा। गंठनबंधन प्रत्याशी पूनम यादव एवं उनके पति सिंकदर यादव की ताबड़तोड़ डोर टू डोर कैंपेनिंग को देखकर विपक्ष के प्रत्याशियों में खलबली मची हुई हैं। हर क्षेत्र में पूनम यादव के नाम की गूंज सुनाई दे रही है।

वहीं दूसरी ओर सपा मेयर प्रत्याशी को मुस्लिम मतदाताओं का भी बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है। बसपा समर्थक माने जाने वाले मुस्लिमों के सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव समर्थन मिलने से उनकी स्थिति काफी मजबूत हो रही है। बसपा का समर्थक माने जाने वाला मुस्लिम मतदाता जिस तरह से खुलकर सपा मेरे प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है। उधर सपा प्रत्याशी पूनम यादव उनके पति सिकंदर यादव, देवर रवि यादव, सपा नेताओं व चुनाव प्रचार की टीम ने महानगर के अलग-अलग वार्ड व इलाकों में जाकर वोट मांगे। सभी जगह पर सपा मेयर प्रत्याशी को भारी समर्थन मिला। जनता ने पूनम यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।